16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, शिव ने कई रूपों में दिए दर्शन….भक्तों की उमड़ी भीड़

Raipur News: इस बार दो सावन मास होने से शिवभक्तों में दोगुना उत्साह है। भगवान शिव का प्रसन्न करने के विशेष मास में सुबह से शाम तक शिवालय हर-हर, बम-बम भोले के जयकारे से गुंजित हुए।

2 min read
Google source verification
Shivalay echoed with Har Har Mahadev

हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय

Chhattisgarh News: रायपुर। इस बार दो सावन मास होने से शिवभक्तों में दोगुना उत्साह है। भगवान शिव का प्रसन्न करने के विशेष मास में सुबह से शाम तक शिवालय हर-हर, बम-बम भोले के जयकारे से गुंजित हुए। सोमवार को महादेवघाट में मेला लगा रहा।

हाथों में जल पात्र, कंधों पर कांवड़, नंगे पैर शिवालय में अभिषेक पूजन के लिए होड़ रही। पुजारियों ने सुंदर शिव की झांकी सजाया हुआ था। बुढ़ेश्वर महादेव से लेकर महादेवघाट तक शिव भक्त दुग्धाभिषेक, दुग्धाभिषेक, रुद्राभिषेक करने में जुटे रहे। मौसम दिनभर खुला (Sawan Somwar) रहने से अभिषेक पूजन का दौर दिनभर चलता रहा। कावड़िए जत्थे में पहुंचते रहे।

यह भी पढ़े:

फाफाडीह में शिव दरबार सजाया

फाफाडीह में पंडित भोला महाराज ने लोक कल्याण के लिए भगवान भोलेनाथ का अभिषेक पूजन किया। पंचामृत अभिषेक, बेलपत्र अर्पण कर भक्तों का हर मनोरथ पूर्ण करने भोलेनाथ के साथ माता पार्वती गणेश महाराज, कार्तिकेय नंदी महाराज का दरबार सजाया।

भोलेबाबा की महिमा सुन श्रद्धालु मनमुग्ध हुए

श्री रावतपुरा सरकार आश्रम रायपुर में सुबह-शाम की प्रार्थना सभा में सत्संग के आनंद में श्रद्धालु भाव विभोर हैं। भगवान शिव के पूजन का विशेष सोमवार को संत रविशंकर महाराज ने विशेष अभिषेक, शृंगार कर महाआरती की तथा भगवान शिव का सहस्त्रार्चन विधि-विधान से संपन्न किया।

इस पावन अवसर पर शिव महिमा की कथा से भक्तिरस में श्रद्धालु डूबे रहे। श्री सदगुरुदेव भगवान कहते हैं- भोलेबाबा भंडारी हैं। जो भक्त सच्चे मन, आत्मा से मात्र एक लोटा जल और बेलपत्र अर्पण करता है, उसका मनोरथपूर्ण करते हैं। श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाने वाले मनुष्य में दैवीय गुणों का उदय होता है।

यह भी पढ़े: नारियल या मिठाई से नहीं, इस काम से खुश होते हैं भगवान , बदल देते हैं किस्मत