
खेलते समय हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आये दो मासूम, इलाज के दौरान मौत
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी के खमतराई थानाक्षेत्र के रावांभाठा इलाके में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो मासूम झुलस गए। उपचार के दौरान दोनो मासूमों की मौत हो गई। डॉक्टरों ने शव का पीएम करके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल स्थित चौकी से सूचना मिलने पर मामलें में मर्ग कायम किया है। खमतराई थाना प्रभारी रमाकांत साहू ने बताया कि सुंदर नगर रावाभाठा इलाके में हाईटेंशन लाइन रहवासियों के छत से गुजरी है।
सुंदर नगर में रहने वाले निर्मलकर के बेटे दिनेश और उसका दोस्त राहुल 16 फरवरी को छत में बॉल खेल रहा था। बॉल छत से गुजरी हाईटेंशन लाइन में लगी और चिंगारी गिरने से दोनो झुलस गए। परिजनों ने आवाज आने पर छत पर जाकर देखा और दोनों को उपचार के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को उपचार के दौरान दोनो ने दम तोड़ दिया।
Published on:
23 Feb 2020 07:13 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
