11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

पटियाला ने जीता हॉकी चैम्पियनशिप का खिताब

रायपुर. बहतराई हॉकी स्टेडियम बिलासपुर में खेली जा रही 9वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर बालक नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप में मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में हॉकी पाटियाला ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। हॉकी पाटियाला ने हॉकी हिम को 1 के मुकाबले 3 गोल से पराजित करते हुए खिताब अपने नाम किया, उपविजेता का खिताब हॉकी हिम का मिला। वहीं तीसरे स्थान के लिए के खेले गए मैच में मेजबान छत्तीसगढ़ हॉकी ने बेंगलुरु हॉकी एशोसिएशन को 2 के मुकाबले 4 गोलों से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया।

2 min read
Google source verification
cg news

पटियाला ने जीता हॉकी चैम्पियनशिप का खिताब

सब-जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता
थर्ड पोजीशन का खिताब छत्तीसगढ़ टीम को मिला

रायपुर. बहतराई हॉकी स्टेडियम बिलासपुर में खेली जा रही 9वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर बालक नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप में मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में हॉकी पाटियाला ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। हॉकी पाटियाला ने हॉकी हिम को 1 के मुकाबले 3 गोल से पराजित करते हुए खिताब अपने नाम किया, उपविजेता का खिताब हॉकी हिम का मिला। वहीं तीसरे स्थान के लिए के खेले गए मैच में मेजबान छत्तीसगढ़ हॉकी ने बेंगलुरु हॉकी एशोसिएशन को 2 के मुकाबले 4 गोलों से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। फाइनल मैच एंव पुरस्कार वितरण समारोह उमेश पटेल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री छत्तीसगढ़ की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
बिलासपुर में खेली जा रही मंगलवार को खेले गए मुकाबले के इस फाइनल मैच में दोनों ही टीमों के बीच बड़ा ही रोमांचकारी मुकाबला दर्शाकों को देखने को मिला। दोनों ही टीम एक दूसरे को गोल पोस्ट में गोल दागने में लगे रहे है, किन्तु मैच के 11वें मिनट में हॉकी पाटियाला के स्वराज सिंग ने गोल किया और 0 के मुकाबले 1 गोल की बढ़त बना ली। मैच के 12वेंंं मिनट में सहेजबीर सिंग ने गोल कर 0 के मुकाबले 2 गोल की बढ़त बनाई तथा मैच के 33वें मिनट मे सोहेब अक्तर ने गोल कर 0 के मुकाबले 3 गोलो की बढ़त बना रखी थी हॉकी हिम ने लगातार गोल करने का प्रयास करते रहे, किन्तु हॉकी पाटियाला ने उनके इस प्रयास को नाकाम किया। जिसके बाद भी हॉकी हिम ने मैच के 40वें मिनट में सागर नंन्दा ने गोल कर अपनी टीम के 1 गोल की कमी की। हॉकी पटियाला ने अपने डिफेन्डर खिलाडिय़ों को मजबूत करते हुए हॉकी हिम को और गोल करने का प्रयास को नाकाम किया और 9वीं हॉकी इंडिया नेशनल हॉकी प्रतियोगिता के खिताब पर अपना कब्जा जमाया।

छत्तीसगढ़ की टीम ने जीता तीसरे स्थान का खिताब

इसके पूर्व तीसरे स्थान के लिए के प्रात: खेले गए मैच में मेजबान छत्तीसगढ़ हॉकी ने बेंगलुरु हॉकी एशोसिएन को 2 के मुकाबले 4 गोल से पराजित कर तीसरे स्थान के खिताब पर कब्जा किया। इस रोमांचकारी मुकाबले में छत्तीसगढ़ हॉकी ने पहले समय में अपना दबाव बनाते हुए मैच के 5वें मिनट में ही सोनू निषाद ने गोल कर 1 गोल की बढ़त बना ली थी। उसके बाद मैच के 28वें मिनट व 41वे मिनट में सागर यादव और तरूण यादव ने गोल कर 0के मुकाबले 3 गोल की बढ़त बना रखी थी। जिसके एवज में बेंगलुरु हॉकी एशोसिएशन ने मैच के 45वें मिनट व 47वें मिनट में आर्यन सेक्सा व संदीप टोप्पो ने गोल कर मैच रोमांचक मोड पर ला खड़ा किया था किन्तु मैच के अंतिम क्षणों के 55वें मिनट में गुलसन कौशिक ने गोल कर 9वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप का तीसरे स्थान पाने में सफल रही। समापन अवसर पर विजेता खिलाडिय़ों को पदाधिकारियों ने पुरस्कृत किया गया।