
तीन दिवसीय ऑटो फेयर में आपको हर बजट में मिलेगी मनपसंद गाड़ियां
रायपुर. विश्वभारती ऑटोमोबाइल मारुति सुजकी और पत्रिका के तीन दिवसीय ऑटो फेयर-2018 का शुक्रवार को बीटीआइ ग्राउंड शंकर नगर में शुभारंभ हुआ। एक ही छत के नीचे यहां अपने बजट के मुताबिक लोगों को अपनी मनपसंद गाडि़यां खरीदने का शानदार अवसर है।
मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। यहां एक ही स्थान पर कार-बाइक की कंपनियां, बैंक और ग्राहक होंगे। मेले में शहर की एक दर्जन से अधिक कंपनियों ने अपना स्टॉल लगाया है। पहले दिन बड़ी संख्या में लोग ऑटो फेयर में पहुंचे और रिलेटेड जानकारी ली।
डिस्काउंट व ऑफर
शहरवासी यहां से 7 अक्टूबर तक 12 से रात ९ बजे तक आकर्षक छूट व ऑफर के साथ अपनी पसंद की गाड़ी लेकर जा सकेंगे। इसमें लोगों को मनपसंद कार-बाइक के साथ ही कंपनियों के डिस्काउंट और ऑफर भी मिलेंगे। फेस्टिव सीजन में गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो इस ऑटो फेयर से अच्छा मौका और नहीं मिलेगा। इसमें शामिल होने वाली कंपनियों का कहना है कि कार का सपना संजोए लोगों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से ही वे ऑटो फेयर में आईं हैं।
एक छत के नीचे इतनी सारी गाडिय़ां मिलेंगी। रंगारंग प्रोग्राम भी हो रहे हैं। शासकीय कर्मियों के लिए भी विशेष ऑफर है। इसके साथ ही विभिन्न मॉडल्स पर अलग-अलग छूट दी जा रही है। खास बात ये है कि जरूरी दस्तावेज जमा करते ही तत्काल फाइनेंस की सुविधा मिल रही है वह भी न्यूनतम डाउनपेमेंट में। ये सुविधाएं : एक्सचेंज ऑफर, इजी इएमआइ और ऑटो फैसलिटी।
इन कंपनियों के लगे स्टॉल
विश्वभारती मारुति, स्पर्श ऑटोमोबाइल, स्कॉय ऑटोमोबाइल, रालास मोटर, जीके फोर्ड, जीके होंडा, जीके मोटर्स, भसीन मोटर्स, नेशनल गैराज, हीरो, यामाहा, विद्युत इ-रिक्शा, शिवनाथा हुंडई, शुभ होंडा। बैंकिंग पार्टनर- एसबीआइ, बीओबी, यूनियन बैंक, रेडियो पॉतडक़ा, ऑनलाइन पार्टनर-पत्रिका। पहले दिन महिंद्रा मराजो और फोर्ड एस्पायर का की लॉन्चिंग हुई।
अच्छी पहल है : बृजमोहन
मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि पत्रिका का यह आयोजन बहुत ही सराहनीय है। एक अच्छी पहल है। शहर के लोगों को एक ही जगह सुविधाओं के साथ अपनी पसंद की गाडि़यों के लिए इस तरह के ऑटो फेयर की जरूरत महसूस होती है। यहां इतनी सारी कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं, बैंक वाले भी मौके पर फाइनेंस कर रहे हैं। इससे बेहतर शहर के लोगों को और क्या चाहिए।
Updated on:
06 Oct 2018 11:04 am
Published on:
06 Oct 2018 11:04 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
