छत्तीसगढ़ में जन गण मन यात्रा: पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने कहा- पढ़े-लिखे वोट नहीं करते, लोकतंत्र पर खतरा
रायपुरPublished: Sep 27, 2023 12:47:29 pm
Patrika Jan gan Man yatra in cg : पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने ने कहा- स्वस्थ लोकतंत्र के लिए पढ़े-लिखे और अच्छे लोगों का आगे आना जरूरी है। लेकिन, ज्यादातर पढ़े-लिखे लोग वोट डालने ही नहीं निकलते..


Patrika Jan gan Man yatra in cg : स्वस्थ लोकतंत्र के लिए पढ़े-लिखे और अच्छे लोगों का आगे आना जरूरी है। लेकिन, ज्यादातर पढ़े-लिखे लोग वोट डालने ही नहीं निकलते। खासतौर पर शहरी इलाकों में। इसमें बड़ी आबादी मिडिल क्लास की है। लोकतंत्र पर यह बड़ा खतरा है। छत्तीसगढ़ में जन गण मन यात्रा के तहत रायपुर पहुंचे पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने मंगलवार को विभिन्न समूहों से चर्चा में ये बातें कही। उन्होंने कहा, राजनीति का स्तर गिरता जा रहा है। चुनाव में नेता 10 करोड़ खर्च करते हैं। इस सोच के साथ कि 20-25 करोड़ कमा लूंगा। इनके वोट बैंक फिक्स हैं। गरीब आबादी। सभी सरकारों का फोकस इन्हीं पर है। इनके लिए खूब योजनाएं भी बनती हैं। कभी सोचा क्यों? क्योंकि यही वो बड़ी आबादी है जो वोट डालने निकलती है। बाकी सभी 5 साल तक मंत्री-नेताओं को कोसते रहते हैं। युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता की कमी का बड़ा कारण माता-पिता हैं। आज के अभिभावक बच्चों से इतना स्नेह करते हैं कि उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का बोध तक नहीं कराते। पढ़े-लिखे को पता है कि कौन सही है तो वोट डालने भी आगे आना चाहिए। अच्छे नेता चुनकर आएंगे, तभी समाज का भला होगा।