
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस की (Photo Patrika)
CG News: बस्तर को नक्सल मुक्त करने का लक्ष्य अब करीब आ रहा है। नक्सलियों के शीर्ष नेता बसव राजू को जवानों द्वारा ढेर करने के बाद नक्सलियों की कमर टूट गई है। बस्तर अब नक्सल मुक्त की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। नक्सली अब थोड़ी सी जगह पर सिमट कर रह गए हैं, वो भी जल्द खत्म हो जाएंगे। यह बात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस में कही।
उन्होंने कहा, नक्सली के शुभचिंतक जो हैदाराबाद में बैठकर नक्सलियों के मारे जाने के बाद आंसू बहाते है और वार्ता की बात कर रहे हैं, वो कौन होते हैं सरकार को सलाह देने वाले कि हमें क्या करना है। एसे लोगों से कभी बात नहीं होगी। नक्सली जब बस्तर के भोले-भाले आदिवासियों की हत्या कर रहे थे, तब उनके आंखों से एक बूंद आंसू भी नहीं निकले। ऐसे लोगों से सरकार कभी कोई वार्ता नहीं करेगी। हां नक्सली संगठन यदि बात करना चाहता है, जरूर बातचीत की जाएगी।
सीएम ने कहा, बस्तर में नक्सलियों के खात्मे के बाद विकास की बयार बहेगी। आदिवासियों के विकास के लिए सरकार द्वारा संचालित वो सभी योजनाएं हरेक आदिवासियों को मुहैया कराई जाएगी। नक्सल पीड़त आदिवासियों को पीएम आवास योजना से अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर
सीएम साय ने कहा, नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर है। बस्तर अब शांति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नक्सलवाद बड़ा खतरा है। बस्तर विभिन्न जनजातीय समुदाय के लिए जाना जाता है. बस्तर लंबे समय से नक्सलवाद से जूझ रहा है। वहां के आदिवासियों को भय के माहौल में जीने के लिए मजबूर कर रखा है। प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में हम नक्सलवाद के खात्मे के लिए काम कर रहे हैं। सुरक्षा बलों को असाधारण सफलता मिल रही है।
.बस्तर में विकास की बयार बहाएंगे: साय
सीएम साय ने कहा, नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर है। बस्तर अब शांति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। बस्तर में नक्सलियों के खात्मे के बाद यहां विकास की बयार बहेगी। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नक्सलवाद बड़ा खतरा है। बस्तर विभिन्न जनजातीय समुदाय के लिए जाना जाता है। बस्तर लंबे समय से नक्सलवाद से जूझ रहा है। आदिवासी भय के माहौल में जी रहे हैं।
Updated on:
23 May 2025 09:04 am
Published on:
23 May 2025 09:04 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
