29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चा चोर का हुआ हल्ला, पति-पत्नी जान बचाने लिए खुद को किया कमरे में बंद

बच्चा चोर अफवाह इस कदर फैल गई है कि अब हर दूसरे-तीसरे अंजान व्यक्तियों की पिटाई कर दी जा रही है.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Masood Alam

•

Updated: 9 Oct 2022, 1:42 PM IST

भिलाई. दुर्ग जिले में बच्चा चोर की अफवाह पर बीती रात फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले पति-पत्नी की लोगों ने बेदम पिटाई कर दी. लोगों की पिटाई से बचने के लिए कमरे में छिपे फेरीवालों को पुलिस की टीम ने बाहर निकाला और सुरक्षित थाने लेकर आई.

मामला दुर्ग शहर के गंजपारा का है, जहां बच्चा चोरी की शक में फेरीवाले पर लोग पीट पड़े. दुर्ग कोतवाली टीआई एसएन सिंह ने बताया कि दिल्ली से पति-पत्नी आकर पिछले 4 साल से गंजपारा में किराए का मकान लेकर रह रहे हैं. दोनों घूम-घूमकर कपड़ा और दरी बेचने (फेरी करना) का काम करते थे. दीपावली का त्योहार नजदीक होने से पति ने अपने साले को कुछ दिन पहले ही बुलाया था.

मोहल्ले में किसी ने अफवाह फैला दी कि ये लोग बच्चा चोर हैं, और इसीलिए यहां आए हैं. बीती रात दंपती और उसका ***** खाना खाकर मोहल्ले में टहल रहे थे. अचानक कुछ लोग वहां पहुंचे और बच्चा चोर, बच्चा चोर कहकर उन्हें मारने लगे. देखते ही देखते वहां सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए, और उन पर लात-घूंसे बरसाने लगे. जब फेरीवालों को लगा कि लोग उन्हें जान से मार देंगे तो वह वहां से भागकर अपने आपको कमरे में बंद कर लिया.

घटना की जानकारी मिलने कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिवार के सदस्यों को सुरक्षित थाने लेकर आई. सीएसपी शिल्पा साहू ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल, पीड़ितों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है. मामले में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. मामले में दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी.