6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएल पुनिया बोले- राहुल गांधी नवंबर में चुन लिए जाएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष, बघेल और सिंहदेव की अंगुवाई में लड़ेंगे छत्तीसगढ़ विस चुनााव

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि नवंबर में राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जाएगा।

2 min read
Google source verification
PL Punia says- Rahul Gandhi selected in November National President of

रायपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि नवंबर में राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। चार दिवसीय दौरे पर मंगलवार शाम रायपुर पहुंचे पुनिया ने एक बार फिर कहा है कि कांग्रेस 2018 का विधानसभा चुनाव भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव की अगुवाई में लड़ेगी।

पुनिया ने चुनाव से काफी पहले उम्मीदवार तय कर लिए जाने की भी बात कही। प्रदेश प्रभारी के इस बयान के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए लग रही अटकलों पर कुछ हद तक विराम लग गया है। हालांकि, अभी भी पार्टी के कुछ नेता परिवर्तन की उम्मीद लगाए बैठे हैं। कहा जा रहा है कि दिल्ली में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों के प्रदेश नेतृत्व में फेरबदल की पूरी तैयारी है। सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधियों ने प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारिणी और राष्ट्रीय प्रतिनिधियों की नियुक्ति का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपने संबंधी प्रस्ताव पारित किया था।

Read more: स्कूल डाईवर ने की ऐसी शर्मनाक गलती, उफनाए नाले में बह गए 2 स्कूली बच्चे, 1 लापता

तीन दिन बस्तर में बिताएंगे महासचिव
तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएल पुनिया बुधवार सुबह 10 बजे बस्तर के लिए रवाना होंगे। पहला पड़ाव कांकेर जिले के नरहरपुर में होगा। नरहरपुर में जनाधिकार महासभा होगी। उसके बाद वे कोण्डागांव जिले के बहिगांव में एेसी ही जनसभा से मुखातिब होंगे। रात को वे जगदलपुर पहुंचेंगे। गुरुवार को वे बीजापुर और दंतेवाड़ा में जनसभा करेंगे। शुक्रवार को बस्तर के लोहाण्डीगुड़ा की जनसभा में पहुंचेंगे। वहां से नारायणपुर जिले के भानपुरी में जनसभा करेंगे। उसी दिन शाम को पुनिया कोण्डागांव पहुंचकर कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे।

Read more: दिल्ली में पटाखों की बिक्री पर बैन के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

बता दें कि पीएल पुनिया के बयान से पहले प्रदेश में भूपेश और ताम्रध्वज साहू कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के प्रबल दावेदार बताए जा रहे थे, लेकिन पुनिया के इस बयान के बाद अब यह मामला शांत पड़ गया है। हालंाकि ताम्रध्वज साहू पद के लिए दिल्ली में आलाकमान के सामने अपनी मंशा भी जता चुके थे। लेकिन पुनिया के ताजा बयान के बाद अब इस पर विराम लग गया है।