21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pm Awas: पीएम आवास की किस्त अटकी, हितग्राही दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर

Pm Awas: कई हितग्राही लगातार दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया है। निर्माण कार्य रुकने से मजदूरी और सामग्री का खर्च भी बढ़ रहा है, जिससे लाभार्थियों की चिंता और बढ़ गई है।

2 min read
Google source verification
Pm Awas: पीएम आवास की किस्त अटकी, हितग्राही दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर

पीएम आवास के लिए चक्कर लगा रहे लोग (Photo AI)

Pm Awas:@kamal Shukla। प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त नहीं मिलने से हितग्राहियों की परेशानी बढ़ गई है। समय पर राशि नहीं मिलने के कारण कई परिवारों के मकान निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कई हितग्राही लगातार दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया है। निर्माण कार्य रुकने से मजदूरी और सामग्री का खर्च भी बढ़ रहा है, जिससे लाभार्थियों की चिंता और बढ़ गई है।नक्शा देकर उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि समय-समय हितग्राहियों को मकान बनाने के लिए किस्तें मिलती रहेंगी, लेकिन पुराना कच्चा मकान तोड़ने के बाद अब छह-छह महीने से एक भी किस्त नहीं मिली। ऐसे में लोग किराए के घर में रहने को मजबूर हैं। चंगोराभाठा क्षेत्र की छाया पार्षद डॉ सुभाषिनी ऋषि देवांगन के साथ हितग्राही शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के मिलने निगम मुख्यालय पहुंचे।

उन्होंने आवास योजना के अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। जब यह सामने आया कि किसी को एक तो किसी को दूसरी किस्त मिल चुकी है, अब हितग्राहियों के ऊपर छत ढलाई कराने का दबाव है, तभी उन्हें किस्त मिलेगी, परंतु उनके पास पैसा नहीं है। लोगों ने यह भी बताया कि मजदूरी करने की वजह से उन्हें कर्ज भी नहीं मिलता है। ऐसे दर्जनों लोग प्रभावित हैं।

बेघर हो चुके लोगों ने नेता प्रतिपक्ष से किस्त जारी कराने की गुहार लगाई।तिवारी ने तत्काल प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य देख रहे अधिकारी अमित बोस को बुलवा कर उक्त हितग्राहियों को हो रही परेशानी के बारे में बताया। जिस पर अमित बोस ने नई जानकारी दी कि विगत छह माह पहले एक आदेश निकला है जिस में प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा अब सीधा केंद्र सरकार हितग्राहियों के अकाउंट में किस्त ट्रांसफर करेगी। किसी तरह किराए के कमरा में गुजर कर रहे

चंगोराभाठा के पीड़ित हितग्राही ओम प्रकाश ठाकुर, पिंकी देवांगन,अंजनी भोई, जमुना साहू, रामतुल्ला पाल, उमा विश्वकर्मा, निर्मला साहू ने बताया कि वे अपना कच्चा घर तोड़ चुके हैं। किसी ने नींव तो किसी ने छज्जा तक पीएम आवास की किस्त मिलने पर बनवा, परंतु अब किस्त नहीं मिलने से परेशान हैं। किसी तरह किराए के कमरे में गुजर कर रहे हैं। वहीं निगम के अधिकारियों का कहना है कि छज्जा तक निर्माण कराने के लिए किस्त दी गई, जब हितग्राही छत डलवा लेंगे, तब तीसरी किस्त जारी होगी।