8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM आवास योजना में बड़ी लापरवाही! 10 फीट गड्ढे में डूबने से बच्चे की हुई मौत, उपअभियंता निलंबित…

PM Awas Yojana: रायपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के रामनगर गुलमोहर कॉलोनी पार्क में नगर निगम के इंजीनियरों की घोर लापरवाही उजागर हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 26 Apr 2025, 9:54 AM IST

PM आवास योजना में बड़ी लापरवाही! 10 फीट गड्ढे में डूबने से बच्चे की हुई मौत, उपअभियंता निलंबित...

PM Awas Yojana: छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के रामनगर गुलमोहर कॉलोनी पार्क में नगर निगम के इंजीनियरों की घोर लापरवाही उजागर हुई है। इस आवासीय परिसर में सेप्टिक टैंक ओवर फ्लो के लिए 10 फीट गहरा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया था, जिसमें विगत दिनों एक बच्चे की मौत हो गई और दो बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

इस मामले की विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर आयुक्त विश्वदीप ने उपअभियंता अंकिता अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है, जबकि प्रभारी अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर व सहायक अभियंता योगेश यदु के खिलाफ विभागीय जांच चलेगी।

यह भी पढ़ें: आवास मेला में हितग्राहियों को सौंपी गई घर की चाबी, स्वीकृति के प्रमाण-पत्र भी दिए..

PM Awas Yojana: गुलमोहर पार्क कॉलोनी में घोर लापरवाही

नगर निगम के सामान्य प्रशासन विभाग से यह आदेश शुक्रवार को जारी किया गया। इसमें कहा गया है कि उप अभियंता अंकिता अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना का काम निगम मुख्यालय में देख रही थी। उसने अपने दायित्वों का निर्वहन करने में असफल रही और घोर लापरवाही बरती है।

इसलिए निलंबित कर जोन-1 कार्यालय में अटैच किया जाता है। वहीं, पीएम आवास योजना के प्रभारी अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर एवं सहायक अभियंता योगेश यदु हैं, इन दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

10 फीट गड्ढे में डूबने से बच्चे की हुई मौत

रामनगर स्थित गुलमोहर पार्क कॉलोनी के ईडब्ल्यूएस भूमि में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 280 फ्लैट्स वाली आवासीय कॉलोनी है। इस परिसर में कार्य पूर्ण होने पर भी पांच महीने तक गड्ढे को बंद नहीं किया गया और न ही सुरक्षा घेरा की व्यवस्था की गई और इसी गड्ढे में गिरने से एक बच्चे की मृत्यु हो गई।

जांच में यह सामने आया कि परिसर में गड्ढा खोदा गया है, इसकी जानकारी तक उप अभियंता अंकिता अग्रवाल को नहीं थी और न ही उसने प्रधानमंत्री आवास द्वारा पत्राचार किया जिससे कि ठेकेदार सुरक्षा घेरा लगाता। ऐसी लापरवाही और उच्चाधिकारी के आदेशों का उल्लंघन है।