8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, नगर निगम मुख्यालय को कर दिया धुआं-धुआं, जानें वजह

Mosquito outbreak : इंदौर में बढ़ती मच्छरों की परेशानी का मुद्दा लेकर कांग्रेस ने नगर निगम हेडक्वाटर और महापौर कार्यालय में कर दिया नीम और जड़ी-बूटी का धुआं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 14 Nov 2024, 8:47 AM IST

Mosquito outbreak

Mosquito outbreak :मध्य प्रदेश के इंदौर में बढ़ते मच्छरों और उनसे फैलने वाली बीमारियों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए कांग्रेस ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम मुख्यालय और महापौर कार्यालय के बाहर नीम की पत्तियों और जड़ी-बूटियों का धुआं कर परिसर को शुद्ध करने का प्रयास किया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मच्छरों की बढ़ोतरी के कारण शहर में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारियाँ तेजी से फैल रही हैं जिनके लिए नगर निगम को ज़िम्मेदार है।

इसलिए किया गया प्रदर्शन

शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि यह प्रदर्शन नगर निगम के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने निगम के कर्मचारियों, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, और निगमायुक्त शिवम वर्मा के कार्यालयों के सामने धुआं किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम परिसर में ही मच्छरदानी लगाई और पूरे परिसर में धुंआ फैलाया। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर नगर निगम जल्द ही इस मुद्दे पर उचित कदम नहीं उठाता है तो वे व्यापक जन आंदोलन करेंगे।

यह भी पढ़े - हाईटेक तरीके से अवैध खनिज परिवहन पर कसेगी नकेल, सरकार का बड़ा कदम

नगर निगम पर लगाया आरोप

देवेंद्र सिंह यादव ने नगर निगम पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि 'इंदौर में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मच्छरों की संख्या में कमी लाने के लिए प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं जिससे नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।' उन्होंने आगे कहा कि 'नगर निगम का कर्तव्य है कि वह शहरवासियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सुनिश्चित करे। हम यह प्रदर्शन कर अधिकारियों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित कर रहे हैं।'