
Ganesh Jhaki 2024: शहर में झांकी विसर्जन से पहले पुलिस ने शांति व्यवस्था के लिए फ्लैग मार्च निकाला। इसमें पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी शामिल हुए। (Ganesh Jhaki 2024) फ्लैग मार्च के लिए दो रूट बनाए गए थे। रूट एक में पुलिस लाइन से पुलिस का काफिला सायरन बजाते हुए रवाना हुआ।
इसके बाद धमतरी गेट, कालीबाड़ी चौक, मालवीय रोड, जयस्तंभ चौक, शारदा चौक, तात्यापारा चौक, बढ़ई पारा, रामसागर पारा, राठौर चौक, तेलघानी नाका अग्रसेन चौक, आमापारा चौक, लाखेनगर चौक, रिंग रोड 1, संजय नगर बकरा मार्केट, महिला थाना चौक, आरआई गेट होते हुए वापस पहुंची।
(Ganesh Jhaki 2024) दूसरा काफिला पुलिस लाइन से रवाना होकर धमतरी गेट, कालीबाड़ी चौक, मालवीय रोड, जयस्तंभ चौक, मौदहापारा केके रोड, फाफाडीह चौक, रामनगर, पहाड़ी चौक गुढ़ियारी, शिवानंद नगर तिराहा, कपड़ा मार्केट तिराहा, एक्सप्रेस-वे ब्रिज के पहले लेट टर्न, गुरु गोविंद सिंह नगर, ताजनगर, नूरानी चौक, केनाल रोड, कटोरा तालाब चौक होते हुए पुलिस लाइन वापस पहुंची।
साल 2023 में भी ईद और गणेश विसर्जन लगभग 1 ही दिन में पड़ा था। तब विसर्जन के दौरान जगदलपुर शहर में विवाद की स्थिति बनी थी। पुलिस ने कुछ कार्रवाई भी की थी। (Ganesh Jhaki 2024) विवाद के कारण कई तरह की समस्याओं का सामना पुलिस को करना पड़ा था। इसीलिए इस साल बेहतर तरीके से त्यौहार मनाने और विवाद की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला है।
Updated on:
16 Sept 2024 01:26 pm
Published on:
16 Sept 2024 01:17 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
