12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अफसरों-कारोबारियों को शुक्ला बंधु करते थे लड़कियां सप्लाई, कमरा नंबर 106 में पकड़े गए सेक्स रैकेट की कहानी

अरुण शुक्ला और विवेक शुक्ला ने पुलिस की पूछताछ में कबूला

2 min read
Google source verification
Sex racket in raipur

Sex racket in raipur

रायपुर . सेक्स रैकेट के हाइप्रोफाइल गिरोह के दो सदस्यों ने बड़े खुलासे पुलिस की पूछताछ में किए हैं। आरोपी अरुण शुक्ला और विवेक शुक्ला ने सरकारी अफसरों से लेकर बड़े कारोबारियों को लड़कियां सप्लाई करने की बात स्वीकारी है।

गंज पुलिस के अनुसार गंज बांस टाल स्थित होटल यात्रिक इन में अरुण शुक्ला और विवेक शुक्ला चार लड़कियों को लेकर पहुंचे थे। दोनों आरोपियों ने यात्रिक होटल में कमरा नंबर 106 को पहले से बुक किया था। कमरे में ग्राहक पहुंचने से पहले ही गंज पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर सभी को दबोच लिया था। सेक्स रैकेट में शामिल लड़कियों ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि ये सभी देह व्यापार करती हैं और अधिक कमाई के लिए अलग-अलग राज्यों से लड़कियों की व्यवस्था भी करती हैं। वहीं, पुलिस ने इस मामले में रीवा जिले के दलाल अरुण शुक्ला और विवेक शुक्ला को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि ये दलाल केवल हाइप्रोफाइल लोगों को ही लड़कियां सप्लाई करते हैं।

होटल से पकड़ी गई युवतियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उनको अरुण शुक्ला और विवेक शुक्ला ने रायपुर बुलाया था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अक्सर ये दोनों दलाल हफ्ते भर पूरे प्रदेश के कई राज्यों में अधिकारियों, बड़े व्यापारियों से शनिवार-रविवार को होने वाली पार्टियों में अय्याशी के लिए बुकिंग लेते थे। बुकिंग और रेट तय होने के बाद एक दिन पहले लड़कियों को बुलवाकर होटलों में ठहराते थे।

पुलिस की पुछताछ में पता चला है कि ये दोनों दलाल कोलकाता, मुम्बई, दिल्ली और बंगलुरू से बुलवाते थे। लड़कियां मंगाने वाले पार्टी से दोनों आरोपी एडवांस में मोटी रकम ले लेते थे और बुकिंग के आधार पर लड़कियों को शनिवार की सुबह सडक़ मार्ग से रवाना कर देते थे। रविवार को रातभर जिस्मफरोशी को धंधा चलता था। फिर अगली सुबह ये लड़कियां रायपुर आकर अपने-अपने राज्य रवाना हो जाती है।

रायपुर के कई बड़े अफसरों ने अरुण शुक्ला और विवेक शुक्ला से अपने लिए लड़कियां मंगवाया था। दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन के कॉल डिटेल खंगाले जा रहे हैं। हालांकि, मामले में एक बड़ा नाम सामने आते ही पुलिस ने भी कार्रवाई के बाद चुप्पी साध ली है।