26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भूपेश बघेल को अकेला छोड़ गए? युवा कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में दो खेमों में कड़ा मुकाबला, देवेंद्र यादव पैनल आगे

Chhattisgarh Congress Election: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर गहमागहमी बना हुआ है। वहीं चुनाव को लेकर दो खेमों में बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। दूसरी ओर बीजेपी ने हमला बोला है..
2 min read
Google source verification
Bhupesh Baghel

भूपेश बघेल (फाइल फोटो पत्रिका)

Congress president election: प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर संगठन के भीतर राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं। रेफरल प्रक्रिया के शुरुआती आंकड़ों ने चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। संगठन के भीतर दो प्रमुख खेमों के बीच सीधी टक्कर की चर्चा है, जबकि विभिन्न वरिष्ठ नेताओं के समर्थन को लेकर भी लगातार अटकलों का दौर जारी है।

Chhattisgarh Congress Election: भूपेश खेमे से विनय शील की दावेदारी मजबूत

सूत्रों के अनुसार, शुरुआती रेफरल आंकड़ों में शैलेन्द्र बंजारे सबसे आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 317 रेफरल मिले बताए जा रहे हैं। उनके बाद प्रशांत बोकड़े को 224 और सोनू शर्मा को 221 रेफरल मिलने की जानकारी सामने आई है। दूसरी ओर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेमे से विनय शील की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। उन्हें अब तक 192 रेफरल मिले हैं। इसके अलावा लोकेश वशिष्ठ को 183, निखिलकांत साहू को 168, हनी बग्गा को 146 और साजल चंद्राकर को 106 रेफरल मिलने की चर्चा संगठन के भीतर है।

समर्थकों का झुकाव देवेंद्र यादव के पैनल की ओर

Chhattisgarh Congress Election: राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी. एस. सिंहदेव के समर्थकों का झुकाव देवेंद्र यादव के पैनल की ओर माना जा रहा है। संगठन के जानकारों का कहना है कि यदि यह समर्थन पूरी तरह एकजुट रहता है तो शैलेन्द्र बंजारे की दावेदारी और मजबूत हो सकती है। हालांकि, कांग्रेस संगठन की ओर से अब तक रेफरल के इन आंकड़ों या किसी भी नेता के समर्थन को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रेफरल प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर और अधिक स्पष्ट होने की संभावना है।

युकां चुनाव के बहाने अंदरूनी लड़ाई अब सतह पर आ गई : भाजपा

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दाऊ अनुराग अग्रवाल ने कांग्रेस पर फिर से सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा, युवा कांग्रेस चुनाव के बहाने कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई अब सतह पर आ गई है। यह स्पष्ट है कि कांग्रेस का कोई नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नेतृत्व स्वीकार करने को तैयार नहीं है। वे टीएस सिंहदेव और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के समर्थन से देवेंद्र यादव को आगे करके यह लड़ाई लड़ रहे हैं।

कांग्रेस की गुटबाजी की रणभूमि

अग्रवाल ने बताया कि युवा कांग्रेस का चुनाव आज कांग्रेस की गुटबाजी की रणभूमि बन गया है। देवेंद्र यादव समर्थित प्रत्याशी रेफरल में सबसे आगे बताए जा रहे हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिन प्रत्याशियों का समर्थन कर रहे हैं, वे काफी पीछे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब भूपेश बघेल का एकतरफा शो नहीं चलने वाला। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस में जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है और टीएस सिंहदेव ने सार्वजनिक रूप से अपनी दावेदारी भी व्यक्त की है। अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की पूरी राजनीति आज जनहित के मुद्दों से हटकर आपसी वर्चस्व की लड़ाई में उलझ गई है।