30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG में गोठान पर सियासत, CM बघेल बोले- बड़ी गाड़ी व विदेशी कुत्ते रखने वाले गाय.गरवा क्या समझेंगे?

CG Breaking News : मुख्यमंत्री ने राजधानी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, भाजपा के नेता गोठान जा रहे हैं अच्छी बात है। यह नया काम है और नई योजना है। बहुत सारे काम करने हैं। उनको अनुभव है, तो बताएं कि यहां और क्या काम होना चाहिए।

3 min read
Google source verification
CG में गोठान पर सियासत, CM बघेल बोले- बड़ी गाड़ी व विदेशी कुत्ते रखने वाले गाय.गरवा क्या समझेंगे?

CG में गोठान पर सियासत, CM बघेल बोले- बड़ी गाड़ी व विदेशी कुत्ते रखने वाले गाय.गरवा क्या समझेंगे?

CG Breaking News : भाजपा के चलबो गोठान खोलबो पोल अभियान को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, भाजपा को गोशाला और गोठान में अंतर समझ नहीं आता है। ये बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूमने वाले लोग हैं। इनकी गाड़ियों में विदेशी कुत्ते रहते हैं। अब ये गाय और गरवा के बारे में क्या समझेंगे? चुनाव आ गया तब गोठान जा रहे हैं। (CG Breaking News) उससे पहले नहीं गए थे। मुख्यमंत्री ने राजधानी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, भाजपा के नेता गोठान जा रहे हैं अच्छी बात है। यह नया काम है और नई योजना है। बहुत सारे काम करने हैं। उनको अनुभव है, तो बताएं कि यहां और क्या काम होना चाहिए। गाय के नाम से वोट लेते हैं। कभी जाकर सेवा भी कर लो।

भाजपा के आरोपों पर CM का सवाल

भाजपा के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने सवाल किया है कि गर्मी के दिन में कौन से गोठान में मवेशी रहते हैं। छत्तीसगढ़ में तो यह परंपरा नहीं है। (CG News Update) फागुन के बाद सब खुले में रहते हैं। पेड़ की छांव और नदी किनारे बैठे रहते हैं। अभी चरवाहा से पूछ लो वो खुद मवेशी चराने नहीं जाता है। यही वजह है कि जब फसल उगनी शुरू होती है, तो रोका-छेका करते हैं। सभी मवेशियों को एकत्र करते हैं। इनको काम नहीं है। कुछ अच्छे सुझाव देना चाहिए। जिसे हम भी अमल कर सकें। विपक्ष का महत्व तभी है।

यह भी पढ़े : CGPSC भर्ती परिणाम को लेकर ABVP का प्रदर्शन ,शव यात्रा निकालकर किया पुतला दहन

पहले से लिखी थी स्क्रिप्ट

सीएम ने कहा, इनके समय में पहले कमीशन फिक्स हो जाता था, तब योजना शुरू होती थी। अब एक दिन गोढ़ी के गोठान में गए (CG Gothan Yojna) और बता दिया कि 13 करोड़ का घोटाला हो गया। इनकी स्क्रिप्ट पहले से तय थी और फिर इन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लिया। जबकि छत्तीसगढ़ के इस मॉडल को देश-दुनिया सराह रही है।

गोठानों में अतिक्रमण, मवेशी और पानी नहीं

इधर, भाजपा के चलबो गोठान खोलबो पोल अभियान के तहत चौथे दिन सोमवार को भाजपा नेताओं ने गोठानों का निरीक्षण किया तो कुछ गोठानों में अवैध कब्जा मिला। कुछ में मवेशी और चारा-पानी की व्यवस्था नहीं थी। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव जिले के, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मुंगेली और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जांजगीर-चांप जिले के गोठानों का निरीक्षण किया।

उधर, युवा कांग्रेस ने प्रदेश के गोठानों में मेरा गोठान मेरा अभिमान (गो-सेवा पखवाड़ा) की शुरुआत की। इसके तहत युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने राजधानी के गोकुल नगर गोठान में जाकर श्रमदान किया गया और गो-माता की सेवा की। ( CG BJP Party) साथ महिला स्व-सहायता समूह का सम्मान किया। प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा ने रायगढ़ में इस की शुरुआत की। इस दौरान विनोद कश्यप, शान मोहम्मद, तुषार गुहा मौजूद थे।

यह भी पढ़े : रफ्तार का कहर... दो अलग-अलग हादसे में दो लोगों की मौत, दो घायल

कांग्रेस ने लगाया 1677 करोड़ के घोटाले का आरोप

कांग्रेस ने पूर्ववर्ती भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने गोशाला के नाम पर 1677.67 करोड़ रुपए का घोटाला किया है। रमन राज में 15 साल में 17 हजार से अधिक गायों की मौतें भूख व बिना चारा पानी के हुई है। (CG Breaking News) 5 साल में गोशाला के नाम से भाजपा नेताओं ने गोमाता का अनुदान को खाया और गोशाला के नाम से सरकारी जमीनों को आवंटित कर निजी उपयोग किया। आज गोधन के संरक्षण की बेहतर व्यवस्था हो रही तो इनको पीड़ा हो रही है।

यह भी पढ़े : VIDEO : CGPSC भर्ती परिणाम को लेकर ABVP का प्रदर्शन, शव यात्रा निकालकर जताया विरोध

गर्मी में गाय को हिल स्टेशन भेजती है क्या सरकार: अरुण साव

सीएम के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पूछा तो क्या कांग्रेस गर्मी में गाय को हिल स्टेशन भेज देती है। मुख्यमंत्री ने आखिरकार अपने बयान में स्वीकार किया है कि गोठान में गाय नहीं है। यह इस बात का प्रमाण है (CG News Update) कि भाजपा घोटाले के जो भी आरोप लगा रही है वह सही है। उन्होंने पूछा है कि अगर गर्मियों में गाय नहीं रहती है तो फिर शेड किस लिए बनाया गया है और क्या गर्मियों में गोबर खरीदी नहीं होती है?