31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रफ्तार का कहर… दो अलग-अलग हादसे में दो लोगों की मौत, दो घायल

Bilaspur Road Accident : हिर्री अंडर ब्रिज के पास बाइक सवार दो युवक एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। दुर्घटना में एक युवक की मौक पर ही मौत हो गई, दूसरे को गंभीर चोटें आई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 22 May 2023, 6:36 PM IST

रफ्तार का कहर... दो अलग-अलग हादसे में दो लोगों की मौत, दो घायल

रफ्तार का कहर... दो अलग-अलग हादसे में दो लोगों की मौत, दो घायल

Bilaspur Road Accident : हिर्री अंडर ब्रिज के पास बाइक सवार दो युवक एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। दुर्घटना में एक युवक की मौक पर ही मौत हो गई, दूसरे को गंभीर चोटें आई हैं। (CG Breaking News) सूचना पर हिर्री पुलिस ने घायल को 108 से सिम्स उपचार के रवाना कर मृतक का पंचनाम कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़े : VIDEO : CGPSC भर्ती परिणाम को लेकर ABVP का प्रदर्शन, शव यात्रा निकालकर जताया विरोध

अज्ञात वाहन की तलाश कर रही पुलिस

पुलिस के अनुसार कंचनपुर कोटा निवासी रवि पिता सरोज मरावी (30) अपने साथी प्रीतम साहू के साथ 19 मई को बोड़सरा काम से गया था। रवि व प्रीतम बाइक क्रमांक सीजी 04 एडब्ल्यू 8418 में बैठ कर शनिवार तड़के 4 बजे वापस घर कंचनपुर आ रहे थे। ( Bilaspur Breaking News) बोडसरा अंडर ब्रीज हिर्री एनएच -130 में पहुंचे थे, इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक सवार रवि व प्रीतम को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में रवि मरावी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रीतम साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। (Bilaspur Breaking News) उसे हिर्री पुलिस ने 108 की सहायता से उपचार के लिए सिम्स भेज दिया। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़े : इलेक्ट्रॉनिक व फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग , लाखों का हुआ नुकसान

एनएच में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत

मुरुमखदान सरकंडा निवासी शिवाजी राव पिता भगोली राव (28) एगरोल चाउमिन ठेला चलाता था। 4 जनवरी को अपनी बाइक सीजी 10 ईजी 5811 से ससुराल अचानकपुर जा रहा था। रामवैली के पास पहुंचा था, (Road Accident) इसी दौरान सीजी 04 एनटी 7174 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन लाते हुए शिवाजी राव की बाइक सीजी 10ईजी 5811 को टक्कर मार दिया।

यह भी पढ़े : Road Accident : कार ने बाइक को मारी टक्कर , हादसे में टीचर की मौत

दुर्घटना में शिवाजी वाहन की टक्कर से रास्ते में बैठे मवेशी से जा टकराया। गिरने से उसकी मौत हो गई। (Bilaspur News Update) मामले में पांच माह की जांच के बाद चकरभाठा पुलिस ने वाहन क्रमांक सीजी 04 एनटी 7174 के चालक पर गैर इरादन हत्या का अपराध दर्ज कर मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है।