
इलेक्ट्रॉनिक व फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग , लाखों का हुआ नुकसान
CG News Update : कुनकुरी के मेन रोड पर स्थित अग्रवाल इलेक्ट्रॉनिक एवं फर्नीचर की दुकान में शनिवार की रात भीषण आग लग गई। इससे दुकानों में रखा लाखों का माल खाक हो गया। दुकान के मालिक मुरारीलाल अग्रवाल दुकान के ऊपर ही रहते हैं। बीती रात इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर का सामान होने के कारण आग ने काफी विकराल रूप ले लिया था।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग दुकान के बाद निवास और बगल में मिठाई दुकान की ओर भी बढ़ने लगी थी। यह संयोग ही था कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग बुझाने में जशपुर, कुनकुरी पत्थलगांव और ओडिशा के 6 से ज्यादा दमकल गाड़ियां लगीं। (CG Breaking News) लगभग 10 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सुबह तक घटना स्थल से रहकर धुआं उठ रहा था जिसे बुझाने का कार्य सुबह तक जारी रहा।
शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
आग लगने का कारण का स्पष्ट कारण पता नहीं लग सका है।(CG News today) लेकिन आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।
Published on:
22 May 2023, 5:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.