29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ विधानसभा को लेकर कही ये ख़ास बाते… देखें Photo

Draupadi Murmu Visit in CG: छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह का आयोजन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामय उपस्थिति में किया गया।

2 min read
Google source verification
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ विधानसभा को लेकर कही ये ख़ास बाते, देखें Photo...

Draupadi Murmu Visit in CG: छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह का आयोजन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा ने ना केवल पूरे भारत बल्कि विश्व की सभी लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के समक्ष श्रेष्ठ संसदीय आचरण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ विधानसभा को लेकर कही ये ख़ास बाते, देखें Photo...

बता दें कि इस ऐतिहासिक मौके पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित सभी विधायक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन की शुरुआत छत्तीसगढ़ की पहचान बन चुके वाक्य “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” से की, जिससे पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता और यहां की समृद्ध संस्कृति की सराहना की और इस अवसर का हिस्सा बनने पर खुशी जताई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ विधानसभा को लेकर कही ये ख़ास बाते, देखें Photo...

राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि विधायक के रूप में जनता की सेवा करना एक सौभाग्य की बात है। उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा की अनुशासनप्रियता की तारीफ करते हुए कहा कि “यहां कभी मार्शल का उपयोग नहीं किया गया, जो अन्य विधानसभाओं के लिए एक मिसाल है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ विधानसभा को लेकर कही ये ख़ास बाते, देखें Photo...

वही बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू ने छत्तीसगढ़ में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक होने पर खुशी जाहिर की और कहा कि यह राज्य महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने महिला विधायकों को संबोधित करते हुए कहा, “आपको महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने और महिलाओं के हित में नीतियां बनाने में आगे आना चाहिए।” इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मिनीमाता के योगदान और जनकल्याण में उनकी भूमिका को भी याद किया।