12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ वन विभाग के 27 डिप्टी रेंजर का हुआ प्रमोशन, बने रेंजर, यहां देखें पूरी लिस्ट

वन विभाग के 27 उपवन क्षेत्रपाल (डिप्टी रेंजर) से वनक्षेत्रपाल (रेंजर) के पद पर पदोन्नत कर स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
promotion.jpg

रायपुर. वन विभाग के 27 उपवन क्षेत्रपाल (डिप्टी रेंजर) से वनक्षेत्रपाल (रेंजर) के पद पर पदोन्नत कर स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। प्रधान मुख्य वनसंरक्षक राकेश चतुर्वेदी द्वारा जारी आदेश में सुदर्शन नेताम को मानपुर से कांकेर, रामसागर कुर्रे को मनेन्द्रगढ़ से कोल्हारी मनेन्द्रगढ़, प्रभावती चौहान को जशपुर वनमंडल से सामान्य परिक्षेत्र जशपुर, दयानंद सोनवानी को एलीफेंट रिजर्व सरगुजा से सेमरश्रोत बलरामपुर, अर्जुन सिंह कश्यप को बस्तर से जगदलपुर, पारस कश्यप को नारायणपुर से कोंडागांव, निलेश्वर कौशिक को कांकेर से भानुप्रतापपुर, हीराराम साहू को कांकेर से बालोद, चरणराम कांवड़े को पश्चिम भानुप्रतापपुर से पूर्व भानुप्रतापपुर, गोकुल यादव को भानुप्रतापुर से रायगढ़, बलराम बघेल को नारायणपुर से छोटे डोंगर, सतीष मिश्रा को रायपुर से नवा रायपुर, मोहनराम ताम्रकार को भानुप्रतापपुर से कापसी, पवन कुमार जैन को कांकेर से जांजगीर चांपा, गयादीन वर्मा को दंतेवाड़ा से बचेली और प्रभुनाथ पांडेय को बीजापुर से इंद्रावती टाइगर रिजर्व बीजापुर स्थानांतरण किया गया है। इसी तरह अमर सिंह को बस्तर से जगदलपुर, कमलराम मौर्य को बस्तर से गीदम, त्रिलोकदास धृतलहरे को कवर्धा से गंडई, श्रीनाथ नाग को भानुप्रतापपुर से अंतागढ़, अब्दुल रहमान खान को कोयलीबेड़ा से नरहरपुर, भानुराम को दक्षिण कोंडागांव को काष्ठागार कोंडागांव, सोमूराम नेताम को कोंडागांव से उंदती गरियाबंद,नारायण झारिया को राजनांदगांव से गरियाबंद, अशोक गढ़पायले को राजनांदगांव से गंडई और दुर्वाशा जोशी को बस्तर से दंतेवाड़ा स्थानांतरण किया गया है।