
CG Public Holiday 2024: छत्तीसगढ़ में एक और शासकीय अवकाश की घोषणा हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अब नुआखाई पर्व को लेकर छुट्टी ( Public Holiday ) का ऐलान किया है। सीएम की घोषणा के बाद समाज समेत लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। शासकीय अवकाश के चलते सभी स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
Public Holiday 2024: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के गॉस में मोरियल मैदान में महापर्व नुआखाई के कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे। उत्कल गाड़ा समाज की ओर से यह भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि ऋषि पंचमी-नुआखाई के दिन उत्कल समाज की बहुलता वाले जिलों में अवकाश की घोषणा की। उन्होंने समाज की मांग पर उत्कल समाज को राजधानी रायपुर में सामाजिक भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराने और बूढ़ी मां मंदिर के जीर्णोद्धार की भी घोषणा की।
बता दें कि नुआखाई 8 सितंबर को मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने समाज को यह भी आश्वस्त किया कि उत्कल गाड़ा समाज के विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही दिक्कतों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, उत्कल समाज के संत उदयनाथ महाराज और गगन बिहारी महाराज, उत्कल गाड़ा समाज के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
ओड़िशा के साथ छत्तीसगढ़ का गहरा नाता है। ओड़िशा के साथ हमारा गहरे सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। नुआखाई उत्कल समाज का प्रमुख त्यौहार है, तो छत्तीसगढ़ में भी नुआखाई का बड़ा महत्व है। ( CG Festival ) आदिवासी समाज भी नई फसल आने पर नुआखाई का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाता है। नुआखाई पर नई फसल घर ले जाकर पूजा-अर्चना की जाती है। इससे चावल और चुड़ा बनाकर अपने ईष्ट देव को अर्पित कर अच्छी फसल, सुख-समृद्धि और सुखमय जीवन की कामना करते हैं।
तीजा 6 सितंबर को है। 6 सितंबर को शुक्रवार है। इस दिन सरकार की तरफ ऐच्छिक अवकाश ( CG Public Holiday ) घोषित किया गया है। वहीं शनिवार और रविवार को सरकारी छुट्टी रहता है। ऐसे में 6 को छुट्टी लेने वालों को पूरे 3 दिन की छुट्टी मिलेगी।
सितंबर में 11 दिन रहेंगी छुट्टियां, लेकिन 12 दिन रहेंगे स्कूल-दफ्तर बंद, जानिए क्यों…
इस महीने गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज और ईद उल मिलाद जैसे त्योहारों की वजह से रविवार को जोड़कर 9 से 12 दिन तक स्कूल-दफ्तर बंद रहेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर…
Published on:
04 Sept 2024 02:22 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
