रायपुर

CG Election 2023: प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को भी जनता दिखा देती है आईना, देखें राजनीतिक समीकरण

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ की ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस-भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होता है। कुछ सीटों में बहुजन समाज पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रभाव रहा है।

3 min read
Nov 09, 2023
प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को भी जनता दिखा देती है आईना

रायपुर पत्रिका @ राहुल जैन। CG Election 2023: छत्तीसगढ़ की ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस-भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होता है। कुछ सीटों में बहुजन समाज पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रभाव रहा है। इसके बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे और आम आदमी पार्टी के आने के बाद चुनाव में तेजी से राजनीतिक समीकरण बदले हैं। जनता को नया विकल्प मिलने के बाद उन्होंने कांग्रेस-भाजपा जैसे प्रमुख राजनीतिक दलों को भी आईना दिखाने का काम किया है।

पिछले चुनाव की तस्वीर देखे तो 16 विधानसभा सीट ऐसी थी, जहां चुनावी नतीजों के बाद कांग्रेस-भाजपा के नेता तीसरे पायदान पर खड़े दिखाई दिए। इनमें 9 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस और 7 विधानसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी तीसरे नम्बर पर थे।

तीसरे नंबर वालों को फिर मिला मौका

कांग्रेस-भाजपा दोनों दल ने तीसरे नम्बर पर आने वाले प्रत्या शियों पर दोबारा भरोसा जताया है। जबकि टिकट वितरण के पहले कांग्रेस से खबर आई थी कि इस बार हारे हुए प्रत्या शियों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। एक विधानसभा को छोड़कर कांग्रेस इस मामले में खरे उतरी। कांग्रेस ने मस्तुरी विधानसभा सीट से दिलीप लहरिया को मौका दिया है। वे तीसरे नम्बर पर थे। उन्होंने 2018 के चुनाव में 29.23 फीसदी वोट मिले थे। वहीं भाजपा ने चंद्रपुर विधानसभा सीट से संयोगिता सिंह जुदेव को फिर से टिकट दी है। ये पिछले चुनाव में तीसरे नम्बर पर थी। उन्हें 24.58 फीसदी वोट मिले थे।

दो विधानसभा में निर्दलीयों ने दिखाया था दम

वर्ष 2018 के चुनाव में क्षेत्रीय दलों के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्या शियों ने भी दम दिखाया था। इनकी वजह से कांग्रेस-भाजपा दोनों के समीकरण बदल गए थे। बसना में निर्दलीय प्रत्याशी संपत अग्रवाल दूसरे नम्बर पर थे। उन्हें 28.92 फीसदी वोट मिले थे। यहां भाजपा प्रत्याशी दुर्गा चरण पटेल तीसरे नम्बर पर आए थे। इसके साथ ही कुरुद में निर्दलीय प्रत्याशी नीलम चंद्राकर दूसरे नम्बर पर आए थे। उन्हें 35. 85 फीसदी वोट मिले थे। इनकी वजह से कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मीकांत साहू को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा था।

इन सीटों पर भाजपा तीसरे नंबर पर

पाली-तानाखार, तखतपुर, चंद्रपुर, पामगढ़, बसना, बिलाईगढ़ और बलौदाबाजार विधानसभा सीट शामिल हैं।

इन सीटों पर कांग्रेस तीसरे नंबर पर

रामपुर, मरवाही, कोटा, लोरमी, मस्तुरी, अकलतरा, जैजैपुर, कुरुद और खैरागढ़ विधानसभा की सीट शामिल हैं।

यह भी पढ़े: cg election 2023 चुनावी हलचल...चुनाव प्रचार के बीच जमकर चल रही रस्साकसी

2018 में इन सीटों पर तीसरे नंबर पर रहे प्रमुख दल

रामपुर सीट

1- ननकीराम कंवर, भाजपा
2- फुलसिंह राठिया, जकांछ
3- श्यामलाल कंवर, कांग्रेस

पाली-तानाखार सीट

1- मोहित राम, कांग्रेस
2- हीरासिंह मरकाम, गोंगपा
3- रामदयाल उइके, भाजपा

मरवाही सीट

1- अजीत जोगी (दिवंगत), जकांछ
2- अर्चना पोर्ते, भाजपा
3- गुलाब सिंह राणा, कांग्रेस

कोटा सीट

1- डॉ. रेणु जोगी, जकांछ
2- काशीराम साहू, भाजपा
3- विभोर सिंह, कांग्रेस

लोरमी सीट

1- धरमजीत सिंह, जकांछ
2- तोखन साहू, भाजपा
3- शत्रुहन चंद्राकर, कांग्रेस

तखतपुर सीट

1- रश्मि आशीष सिंह, कांग्रेस
2- संतोष कौ शिक, जकांछ
3- हर्षिता पांडेय, भाजपा

मस्तूरी सीट

1- डॉ. कृष्ण मूर्ति बांधी, भाजपा
2- जयेन्द्र सिंह पटेल, बसपा
3- दिलीप लहरिया, कांग्रेस

अकलतरा सीट

1- सौरभ सिंह, भाजपा
2- ऋचा जोगी, जकांछ
3- चुन्नीलाल साहू, कांग्रेस

चंद्रपुर सीट

1- रामकुमार यादव, कांग्रेस
2- गीतांजली पटेल, जकांछ
3- संयोगिता सिंह जुदेव, भाजपा

जैजैपुर सीट

1- केशव चंद्रा, बसपा
2- कैलाश साहू, भाजपा
3- अनिल कुमार चंद्रा, कांग्रेस

पामगढ़ सीट

1- इंदू बंजारे, बसपा
2- गोरेलाल बर्मन, कांग्रेस
3- अम्बेश जांगड़े, भाजपा

बसना सीट

1- देवेन्द्र बहादुर सिंह, कांग्रेस
2- संपक अग्रवाल, निर्दलीय
3- दुर्गा चरण पटेल, भाजपा

बिलाईगढ़ सीट

1- चंद्रदेव राय, कांग्रेस
2- श्याम कुमार टण्डन, बसपा
3- डॉ. सनम जांगड़े, भाजपा

बलौदाबाजार सीट

1- प्रमोद कुमार शर्मा जकांछ
2- जनकलाल वर्मा, कांग्रेस
3- टेसुलाल धुरंधर, भाजपा

कुरुद सीट

1- अजय चंद्राकर, भाजपा
2- नीलम चंद्राकर, निर्दलीय
3- लक्ष्मीकांत साहू, कांग्रेस

खैरागढ़ सीट

1- देवव्रत सिंह (दिवंगत), जकांछ
2- कोमल जंघेल, भाजपा
3- गिरवर जंघेल, कांग्रेस

Also Read
View All

अगली खबर