
स्टार प्रचारकों को बुलाने में कांग्रेस से भाजपा एक कदम ही आगे
बिलासपुर पत्रिका @ कमलेश रजक। CG Election 2023: विधानसभा चुनाव 2023 में स्टार प्रचारकों की भाजपा और कांग्रेस ने लंबी सूची जारी की थी। इसमें राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शामिल किए गए थे। बिलासपुर, मुंगेली और पेण्ड्रा जिले में चुनाव नामांकन से लेकर अब तक स्टार प्रचारकों की सभा आयोजित करने में भाजपा आगे रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष, असम के सीएम और भोजपुरी कलाकार रवि किशन को भाजपा अब तक बुला चुकी है। वहीं कांग्रेस में अब तक महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश के सीएम ही प्रचार करने प हुंचे हैं।
विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण के मतदान 17 नवंबर से पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों अपने पक्ष में मतदान करने के लिए पार्टी के बड़े नेताओं को स्टार प्रचारकों को बुलवाकर सभाएं आयोजित करा रही है। भाजपा ने 26 नवंबर से लेकर अब तक 3 स्टार प्रचारकों को बुलवाया है। इसमें 26 नवंबर को असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने बाजपेयी मैदान में सभा ली थी। इसके साथ ही 5 नवंबर को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पेण्ड्रा और मस्तूरी में चुनावी सभा को संबोधित किया था। 8 नवंबर को भाजपा ने भोजपुरी कलाकार और गोरखपुर सांसद रविकिशन का बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो आयोजि किया है।
प्रियंका और भूपेश ही आए
नामांकन के बाद से अब तक कांग्रेस की ओर स्टार प्रचारकों में प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल ही आए हैं। 30 नवंबर को प्रियंका गांधी ने पुलिस मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया था। वहीं सीएम भूपेश बघेल 7 नवंबर को चांटीडीह स्थित मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया है।
दोनों की सूची में बड़े नाम
भाजपा और कांग्रेस ने 40-40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। भाजपा में पीएम नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह समेत कई कैबिनेट मिनिस्टर और राज्यों के सीएम व प्रसिद्ध सांसद शामिल हैं। वहीं कांग्रेस की सूची में प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, कर्नाटक के पूर्व सीएम, पंजाब के पूर्व सीएम, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत 40 लोगों के नाम शामिल हैं।
Updated on:
09 Nov 2023 03:44 pm
Published on:
09 Nov 2023 03:44 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
