18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

सवा 4 वर्ष में राजस्व विभाग में कोई काम नहीं हुआ है, यह बात कांग्रेस ने स्वीकार ली : देवलाल ठाकुर

सवा 4 वर्ष में राजस्व विभाग में कोई काम नहीं हुआ है, यह बात कांग्रेस ने स्वीकार ली : देवलाल ठाकुर

Google source verification

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि सवा चार वर्षों में कांग्रेस ने ग्रामीण जनता व राजस्व प्रकरण निपटाने के लिए कोई भी कार्य नहीं किया है। जिसके कारण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को यह कहना पड़ रहा है कि राजस्व प्रकरण में तेजी लाएं। चुनावी वर्ष होने के कारण कहीं न कहीं कांग्रेस को हार का डर सता रहा है। आज धरातल पर भ्रष्टाचार है। नामांतरण, खाता, पठौनी, सीमांकन आदि कार्य पटवारी व तहसीलदार बिना भ्रष्टाचार किए नहीं कर रहे हैंं। मुख्यमंत्री को बताना होगा कि इन लोगों को किसका संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण खुलेआम कुछ लोग जनता का खून चूस रहे हंै। जनता आज राजस्व मामले में गांव-गांव में परेशान हैं। क्या जो कार्य सवा 4 वर्षों में नहीं हुआ, महज 5-6 महीने में हो पाएंगे? छत्तीसगढ़ के लिए चिंता का विषय है कि तेजी से जब 4 वर्षों में भ्रष्टाचार बढ़ा है उसे मुख्यमंत्री ने रोका क्यों नहीं। आज करीब डेढ़ वर्षोंं से राजस्व विभाग की समीक्षा ही नहीं की गई। ऐसी स्थिति में राजस्व विभाग में तो भ्रष्टाचार बढ़ेंगे ही। इस पर मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए।