12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिरोगिरी के चक्कर में पंजाबी मुंडा गया जेल… हवा में कर रहा था फायरिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

Gun Firing In Air : एक कबाड़ी ने कॉलोनी के बाहर हवा में चार राउंड फायरिंग करके नए साल का जश्न मनाया।

2 min read
Google source verification
gun_firing.jpg

Raipur Crime News : राजधानी में नए साल का स्वागत लोगों ने अपने-अपने तरीके से किया। एक कबाड़ी ने कॉलोनी के बाहर हवा में चार राउंड फायरिंग करके नए साल का जश्न मनाया। फायरिंग करने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल होने लगा। वायरल होते-होते पुलिस के पास भी पहुंच गया। पुलिस ने कबाड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के पास से कई कारतूस गायब हैं।

यह भी पढ़ें : पत्नी को फोन में बात करता देख पती का खुन खौला... गला काटकर कर दी हत्या, बहुत दिनों से था अफेयर का शक

पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले रायपुर पुलिस को एक वीडियो मिला। वीडियो में एक व्यक्ति रिवाल्वर से हवा में फायरिंग करते हुए दिख रहा था। वह लगातार 4 फायरिंग किया था। वीडियो के आधार पर मामला कबीर नगर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने जांच के बाद फायरिंग करने वाले लाली उर्फ लखविंदर सिंह को ढूंढ निकाला। लाली मूलत: पंजाब का रहने वाला है, लेकिन उसका एक घर अविनाश प्राइड में है और उसी स्थान पर उसने फायरिंग की थी। कबीर नगर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से रिवाल्वर जब्त कर लिया गया है। बताया जाता है कि उसने नए साल में हवाई फायरिंग की थी। रिवाल्वर का लाइसेंस पंजाब से बना है।

पता नहीं था कि हवा में फायरिंग नहीं कर सकते

पूछताछ में लाली का कहना है कि उसने लाइसेंस लिया है, लेकिन उसको यह पता नहीं था कि बिना वजह के हवाई फायरिंग भी नहीं कर सकते। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लाली का उरला-सिलतरा में कबाड़ का बड़ा काम है।

40 में से 27 कारतूस का ही दिया रिकार्ड

लाली ने शस्त्र लाइसेंस के तहत 40 कारतूस लिए हैं। उसके पास केवल 23 कारतूस मिले हैं और अलग से 4 राउंड फायरिंग भी की थी। इस तरह कुल 27 कारतूसों की जानकारी पुलिस को मिली है। बाकी कारतूसों के बार में लाली भी कुछ नहीं बता पा रहा है। कबीर नगर टीआई श्रुति सिंह ने बताया कि आरोपी के शस्त्र लाइसेंस को रद्द कराने पंजाब पुलिस को पत्र लिखा जाएगा। कुछ कारतूसों के बारे में आरोपी कोई जानकारी नहीं दे पाया है।