2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
कांग्रेस के नए भवन का उद्घाटन करने रायपुर आएंगे राहुल गांधी, देखिए भवन के अंदर से बाहर तक का नजारा
Play video

कांग्रेस के नए भवन का उद्घाटन करने रायपुर आएंगे राहुल गांधी, देखिए भवन के अंदर से बाहर तक का नजारा

10 अगस्त को राजीव भवन का उद्घाटन करने छत्तीसगढ़ आएंगे अध्यक्ष राहुल गांधी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 4 Aug 2018, 4:54 PM IST

रायपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का अगस्त में रायपुर दौरा तय हो गया है। राहुल 10 अगस्त को रायपुर में रहेंगे।

इस बार में रायपुर के शंकर नगर में बने प्रदेश कांग्रेस के नए मुख्यालय भवन का उदघाटन करेंगे। इसका नाम राहुल के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर राजीव भवन रखा गया है। उदघाटन का यह कार्यक्रम शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया और प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल की राहुल गांधी से मुलाकात के बाद तय हुआ।

दोनों नेताओं ने राहुल गांधी के साथ दूसरे कार्यक्रमों पर भी बात की। कांग्रेस नेताओं ने बताया, उदघाटन के बाद राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। उसके अलावा कुछ मुददों पर वे लोगों से भी बातचीत कर सकते हैं। विस्तृत कार्यक्रम राहुल गांधी का कार्यालय जारी करेगा।

 

चुनावी समीकरणों पर भी बात : बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में तीनों नेताओं के बीच प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के समीकरणों पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को टिकट वितरण की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दी।

आज लौटे पुनिया-भूपेश : प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल आज दोपहर दिल्ली से रायपुर लौट। तय कार्यक्रम के मुताबिक रात को रायपुर रुकने के बाद दोनों नेता रविवार को गरियाबंद में आयोजित अजा, अजजा और पिछड़ा वर्ग समाज के प्रमुखों की बैठक में शामिल होंगे।