
BJP - Congress Jansabha In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बस्तर में मतदान के लिए सिर्फ कुछ ही दिन बचे है। ऐसे में भाजपा कांग्रेस के बीच चुनावी दंगल शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बाद अब कांग्रेस से राहुल गांधी और भाजपा से राजनाथ सिंह बस्तर दौरे पर आ रहे है। राजनाथ और राहुल के दौरे के बाद प्रियंका वाड्रा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी प्रदेश में धुआंधार रैली करेंगे।
राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के पक्ष में वोट मांगने प्रियंका वाड्रा भी प्रदेश दौरे पर रहेंगी। इस दौरान प्रियंका जनसभा को संबोधित करेंगी। राजनांदगांव लोकसभा सीट भाजपा का दबदबा बनाने अमित शाह भी 14 अप्रैल को प्रदेश दौरे पर रहेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री शाह का प्रदेश दौरा अहम माना जा रहा है।
Updated on:
12 Apr 2024 08:45 am
Published on:
11 Apr 2024 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
