रायपुर. कामाख्या एक्सप्रेस में सफर कर रहा असम का एक यात्री लापता हो गया। उसके परिजनों ने रायपुर पहुंच कर जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराए हैं। थाना प्रभारी आरके बोर्झा ने बताया कि प्रार्थिया प्रिइका बीही जिया ३७ वर्ष की रिपोर्ट पर गुम इंसान दर्ज किया गया है। उसने बताया कि गोमात गोगाई ५० वर्ष नोसम गांव, जिला ढेमारी असम का रहने वाले हैं। रायगढ़ स्टेशन तक वे साथ थे। उनके साथ के यात्री की नींद लग गई। गाड़ी दुर्ग स्टेशन पहुंचने पर देखा कि गोमात गायब हैं। घर पहुंच कर परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल रहा है।