
Mahesh chandrakar City Star Raiur
Suneel Sudhakar Pandey@Raipur: जब से चला हूं मंजिल पर नजर है, रास्ते पर कभी मील का पत्थर नही देखा। लगभग 20 साल पहले कुछ भी नही था और आज कारियोग्राफ कहते हैं सभी। अभी तो शुरुआत कि है आगे अभी और लडऩा बचा है। ऐसा कहना है कोरियोग्राफर एक्टर महेश चंद्राकर का। उनकी सक्सेस कि कहानी उन्हीं की जुबानी...
Q. यहां तक का सफर कैसा रहा?
बहुत मुश्किल भरा सफर रहा यहां तक पहुंचने का। डासिंग तो मुझे गॉड गिफ्टेड मिली है। टीवी पर देख कर ही स्कूल में परफारमेंस करने चला जाता था। उस टाइम पर तो हर वक्त डांस के बारे में ही सोचते रहता था। यहां तक की मम्मी कई बार कहती भी थी कि ये लड़का सोते समय भी नाचते रहता है।
Q. आपने प्रोफेशनली डांस कहां से सीखा?
मेरे पापा की कपड़े सिलने की दुकान है, और मै भी बचपन में उनके साथ कपड़े सिलने का काम करता था। लेकिन हेडफोन लगा कर काम करता था। जिसके लिए कई बार मार भी खाया। फिर पापा से दो साल की मोहलत लेकर मुम्बई गया। इस शर्त पर कि अगर कुछ नहीं कर पाया तो जो आप बोलेगे वही करूंगा। मुम्बई जाकर रेमो डांस इंस्टीट्यूट में एडमीशन लिया। वहां वीकली क्लासेस चलती थी और उसकी फीस हजारों में थी। ऐसे में वहीं डांस क्लास में ही केयर टेकर की जॉब करने लगा। स्टेशन में केला खा कर सोता था। लेकिन कुछ दिनो के बाद वही डांस एकडमी में ही रहने लगा।
Q. मुम्बई में कुछ काम भी कर रहे हो?
पहले महीने में हप्ते भर के लिए जाता था। उसी बीच कई सारे एडर्वटीजमेंट्स में काम किया। फिर परमानेंट रहने लगा और कई सारे प्रोजेक्ट्स पर काम किया। जैसे डांस + प्लस सीजन वन, टू दोनो में और ABCD वन में ऐज आ फैकल्टी स्टाफ काम किया। इसके अलावा फ्लाइंग जट में As A को स्टार काम किया। इसके अलावा कई और प्रोजेक्ट हैं जिन पर काम चल रहा हैं।
Q. रायपुर में भी आप की एकडमी है?
यहां तो करीब 15 साल पहले ही मैने अपनी एकडमी ओपन करली थी। फिर बाद में रैमो डिसूजा सर की फ्रेंचाइजी ली। अभी मेरी दो डांस क्लासेस हैं यहां। रायपुर में मेरे पांच हजार से ज्यादा स्टूडेंट हैं। इनमें से कई स्टूडेंट्स की डांस क्लासेस चलती हैं। रायपुर के आलमोस्ट सभी क्लासी हेल्थ क्लबों में मेरी डांस क्लासेस चलती हैं। अभी तक यहां 20 से ज्यादा इवेंट्स कर चुके हैं, जिनमें कई सारे बॉलीवुड कोरियोग्राफस को बुला चुके हैं। जिनमे से प्रमुख रेमो सर, धर्मेश सर, प्रिंस गुप्ता, राघव, साजिया, पियूष ये सभी आ चुके हैं। इन डांस इवेंट्स में सेलेक्ट होने वाले बच्चों को डाइरेक्ट रायपुर से मुंबई का टिकट मिलता है।
Q. फ्यूचर प्लान क्या है?
एक ऐसी डांस क्लास ओपन करनी है जिसमें स्लम एरिया के बच्चों को नि:शुल्क डांस सिखा सकूं। और उनको लेकर ABCD छत्तीसगढ़ी में बना सकूं।
Published on:
16 Jan 2018 02:38 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
