1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur Crime: चाय और नाश्ते का पैसा मांगा तो युवकों ने दुकानदार को पीटा, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Raipur Crime News: सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के भवानी नगर इलाके में चाय-नाश्ता सेंटर संचालक की युवकों ने पिटाई करके अधमरा कर दिया। दुकान संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
When the shopkeeper asked for money, he was beaten fiercely

जमकर वायरल हो रहा वीडियो

CG Crime News: रायपुर। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के भवानी नगर इलाके में चाय-नाश्ता सेंटर संचालक की युवकों ने पिटाई करके अधमरा कर दिया। दुकान संचालक (Crime news) की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

सरस्वती नगर थाना प्रभारी श्रुति सिंह ने बताया कि मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ आदि राजपूत ने शिकायत की है। पुलिस को बताया कि आदि भवानी नगर में टी मीटिंग प्वॉंइंट का संचालक है। सोमवार की रात गुढिय़ारी निवासी पवन साहू, शिबू, निशांत साहू, आलोक साहू और अन्य युवक दुकान पर आए। युवकों ने चाय-नाश्ता किया, सिगरेट पी और जाने लगे। आदि ने (Chhattisgarh hindi news) युवकों से पैसा मांगा, तो युवकों ने बिल ज्यादा जोडऩे की बात कही। आदि ने सही पैसा जोडऩे की बात कही, तो आरोपियों ने उससे मारपीट कर दी। दुकान का संचालक का सिर फट गया। आरोपियों ने उसे गाड़ी में बिठाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ को देखकर उसे छोड़कर वहां से फरार हो गए।

यह भी पढ़े: CG Politics: भाजपा ने कांग्रेस विधायकों के खिलाफ खोला मोर्चा, प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का किया घेराव...पुलिस से हुई झूमाझटकी

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

आदि के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को जमकर वायरल हुआ। आदि की शिकायत और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के (Raipur crime news) बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े: विधानसभा का मानसून सत्र: भाजपा सदन में सौंपेगी सरकार के खिलाफ आरोप पत्र

Story Loader