अभनपुर पुलिस ने गुरूवार को बताया कि 24 अप्रैल को एसबीआई अभनपुर शाखा में खुशबू सिंह नाम से 2 लाख 35 हजार रुपए का चेक लगा था। बैंक कर्मियों ने चेक उसी नाम पर पड़वा दिया। कोर बैंकिंग के जरिए राशि अगले दिन बैंक से निकाली गई। प्रबंधन ने जब चेक क्लीयरेंस के लिए भेजा, चेक के फर्जी होने का खुलासा हुआ। बैंक कर्मी सकते में आ गए। चेक से पैसा ट्रांसफर करने वाला एकाउंटर होल्डर की पहचान उत्तर प्रदेश के खुशबू सिंह के नाम पर हुई। शाखा प्रबंधन ने मामला दर्ज करवाने अभनपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई।