1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2023 : दो सीट का फैसला हमेशा रहा उत्तर-दक्षिण, ग्रामीण में बढ़ते रहे मतदाता

CG Election 2023: जिले में सात विधानसभा क्षेत्र हैं। जिसमें रायपुर दक्षिण, रायपुर पश्चिम, रायपुर उत्तर, रायपुर ग्रामीण, धरसींवा, आरंग और अभनपुर शामिल हैं।

2 min read
Google source verification
Raipur District: Sometimes BJP and sometimes Congress won

दो सीट का फैसला हमेशा रहा उत्तर-दक्षिण

रायपुर पत्रिका @ संतराम साहू। CG Election 2023: जिले में सात विधानसभा क्षेत्र हैं। जिसमें रायपुर दक्षिण, रायपुर पश्चिम, रायपुर उत्तर, रायपुर ग्रामीण, धरसींवा, आरंग और अभनपुर शामिल हैं। इन सात सीट में से तीन सीट पर हर विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। जिसमें ग्रमीण क्षेत्र की धरसींवा, आरंग और ग्रामीण हैं। जबकि रायपुर शहर की सीटों पर वोट प्रतिशत कम ज्यादा होता रहा है। लेकिन इन सभी सीटों पर हार-जीत के मामले में उलट रहा है। कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा जीती है। सिर्फ रायपुर दक्षिण सीट ही अपवाद है। यहां पिछले सात बार से एक भी प्रत्याशी चुनाव जीत रहे हैं। यहां वोट प्रतिशत का ट्रेंड भी वर्ष 2018 उलट रहा। यहां वोट प्रतिशत पिछले चुनाव की तुलना में चार प्रतिशत कम रहा।

रायपुर उत्तर में दोबारा नहीं जीता कोई भी

रायपुर उत्तर विधानसभा सीट का ट्रेंड प्रत्याशियों के हार-जीत के मामले में बिल्कुल जुदा है। इस सीट से कोई भी प्रत्याशी लगातार दूसरी बार जीत दर्ज नहीं की है। इस सीट पर हर चुनाव में कभी एक पार्टी का प्रत्याशी चुनाव जीता तो दूसरी बार दूसरे पार्टी के प्रत्याशी चुनाव जीता। इस बार विधानसभा चुनाव में यहां का सियासी समीकरण बिल्कुल उलट है। क्योंकि दोनों ही पार्टी कांग्रेस और भाजपा से बगावत कर दो प्रमुख निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। इसलिए इस बार यहां ट्रेंड बरकरार रहेगा या फिर बदल जाएगा। इसका फैसला तो तीन दिसंबर को होगा।

यह भी पढ़े: CG Election 2023 : चुनाव में ड्यूटी के बाद भी नहीं आए प्रशिक्षण में, 120 को थमाया नोटिस

सातों सीटों में पिछले तीन चुनाव के वोट प्रतिशत

सीट का नाम - 2008 - 2013 - 2018

धरसींवा - 71.06 - 79.78 - 77.81
आरंग - 67.00 - 75.72 - 76.09
अभनपुर - 76.05 - 81.86 - 82.39
रायपुर दक्षिण - 62.02 - 65.84 - 61.02
रायपुर उत्तर - 57.05 - 62.91 - 59.89
रायपुर पश्चिम - 59.00 - 63.09 - 60.14
रायपुर ग्रामीण - 60.04 - 63.68 - 60.77

यह भी पढ़े: cg election 2023 कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर, विकास के नाम पर मांग रहे वोट

Story Loader