8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी तोंद वाले पर कुबेर होते हैं मेहरबान, बनाते हैं सौभाग्यशाली

मोटा पेट सौभाग्य का सूचक है। सुनकर आपको आश्चर्य जरूर हो रहा होगा पर यह सच है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार व्यक्ति की जन्मकुंडली के पांचवें भाव से व्यक्ति का पेट अर्थात तोंद देखी जाती है। 

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Jain

Dec 24, 2016

tummy

tummy

रायपुर। मोटा पेट सौभाग्य का सूचक है। सुनकर आपको आश्चर्य जरूर हो रहा होगा पर यह सच है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार व्यक्ति की जन्मकुंडली के पांचवें भाव से व्यक्ति का पेट अर्थात तोंद देखी जाती है। इसके साथ-साथ पंचम भाव से व्यक्ति का धनागमन और धन की स्थिति देखी जाती है।

अक्सर ऐसा देखा जाता है की अत्यधिक अमीर व धनी व्यक्ति का शरीर स्थूल होता है तथा अधिकतर धनी व अमीर व्यक्ति मोटे पेट लिए हुए होते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार धन व जमा पूंजी का मूल कारण कुंडली के पंचम व दूसरे भाव को बताया गया है। कुंडली में विद्यमान प्रबल पंचमेश व धनेश से व्यक्ति के पास असीम चल व अचल धन-संपत्ति होती है।

हिन्दू व चीनी धार्मिक शास्त्रों में भी मोटा पेट लिए हुए व्यक्तियों को सुखी व सम्पन्न बताया गया है। इसके साथ-साथ मोटे व्यक्ति को हसमुख और सदा हंसता हुआ पाया जाता है। कहने का तात्पर्य है की हंसते हुए व्यक्ति के पेट में बल पड़ते हैं जिससे पंचम भाव सक्रिय होता है। पंचम भाव के सक्रिय होने से धन का आगमन और पेट या उदर की वृद्धि होती है।

कुंडली के पंचम भाव को फणकर कहा जाता है। पंचवे घर में स्थित ग्रह, राशि, व पंचम भाव पर पडऩे वाले ग्रहों की दृष्टि व पंचमेश की कुंडली में स्थिति धन को संबोधित करती है। कुंडली के पंचम भाव पर एकादश भाव में स्थित ग्रहों की पडऩे वाली दृष्टि से धन प्राप्ति और स्थूल शरीर के योग पता चलते हैं। जन्मकुंडली के पंचमेश को बलशाली करने से व्यक्ति धनी और खुशहाल बनता है।

पंचम भाव के स्वामी को बलशाली करने पर व्यक्ति को अच्छी संतान की प्राप्ति होती है, कामसुख में वृद्धि होती है तथा व्यक्ति अति धनवान होता है परंतु व्यक्ति का धनी होना अथवा व्यक्ति के पेट में बढ़ौत्तरी संपूर्णता से जन्मकुंडली के विवेशन पर निर्भर करती है। कुछ ऐसे ज्योतिषीय उपाय भी है जो व्यक्ति को कुबेर और लाफिंग बुद्धा की भांति अमीर, सुखी और धनी भी बना सकते हैं।