
रायपुर : इस फार्मूले से बढ़ेगी किसानों की आय, सिंचाई विस्तार के लिए 50 करोड़ रूपए के कार्य स्वीकृत
रायपुर. सिंचाई के लिए बेहतर साधन देकर किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत है। इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा विभिन्न जिले में सिंचाई विस्तार के लिए 49 करोड़ 31 लाख 68 हजार रूपये स्वीकृत किया गया है। इस सिंचाई जलाशयों के जीर्णोद्धार एवं लाइनिंग कार्य विस्तार से दो हजार 609 हेक्टेयर क्षेत्र के रकबा में वृद्धि होगी।
जल संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव ने बताया है कि रायगढ़ जिले के विकासखंड सारंगढ़ की साराडीह बैराज के परिक्षेत्र को विकसित एवं सुरक्षित करने के लिए पांच करोड़ 78 लाख 18 हजार रूपए, महासमुंद जिले के विकासखंड बसना की सिरको जलाशय का नहर रिमाडलिंग एवं लाईनिंग कार्य हेतु 11 करोड़ 95 लाख 98 हजार रूपए, राजनांदगांव जिले के विकासखंड अंबागढ़ चौकी की मोंगरा बैराज परियोजना के दांयी तट नहर का लाईनिंग कार्य के लिए 7 करोड़ 37 लाख 87 हजार रूपए और राजनांदगांव विकासखंड की खैरबना जलाशय का जीणोज़्ंद्धार एवं नहर लाईनिंग कायज़् के लिए 4 करोड़ 60 लाख 51 हजार रूपए स्वीकृत किया गया है।
Published on:
29 Nov 2019 02:37 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
