14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

Raipur: वित्त मंत्री ने कहा- असम, बंगाल, केरल व तमिलनाडु में बीजेपी जीतेगी

भूपेश बघेल के पांव असम में पड़ें, उनके पांव जहां पड़ते हैं, कांग्रेस का सफाया हो जाता है: ओपी चौधरी

Google source verification

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हमला बोला है। वित्त मंत्री चौधरी ने 13 फरवरी को रायपुर (Raipur) में कहा कि हम तो चाहते हैं कि भूपेश बघेल के पांव असम (Assam) में पड़ें, क्योंकि उनके पांव जहां पड़ते हैं, वहां कांग्रेस का सफाया हो जाता है। फाइनेंस मिनिस्टर (OP Choudhary) ने कहा कि अभी असम में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने वाले हैं इसलिए डिप्टी सीएम अरुण साव, मेरी (ओपी चौधरी) और सभी भाजपा (BJP) नेताओं की ड्यूटी लगी है। वहां हम कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। पूरी शिद्दत के साथ परिश्रम कर रहे हैं। निश्चित रूप से अभी जितने राज्यों में चुनाव होने हैं चाहे बंगाल (West Bengal), केरल, असम, तमिलनाडु (Tamil Nadu) हो, इन सभी जगहों पर बीजेपी की जीत होगी।

यह भी पढ़ें : प्रसंगवश: आखिर किसने किया रिश्तों का कत्ल..? जानवर बनते हम..!