
रायपुर. छत्तीसगढ़ के 13 नगर निगम में महापौर पद किस वर्ग के लिए आरक्षित होंगे इसे लेकर सूची जारी कर दी गई। राजधानी के शहीद स्मारक भवन में महापौर पद के लिए आरक्षण सूची जारी की गई।
जारी सूची के अनुसार अनुसूचित जाति के लिए दो नगर निगमों में महापौर पद आरक्षित किए गए हैं, इनमें से एक पद महिला के लिए आरक्षित होगा। वहीं अनुसूचित जनजाति के लिए एक नगर निगम में पद आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए तीन नगर निगमों में पद आरक्षित किए गए हैं जिसमें से एक पद महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित होगा।
रायपुर नगर निगम में महापौर पद अनारक्षित
रायपुर नगर निगम में महापौर पद अनारक्षित रखी गई है। वैसे पिछले दो बार से रायपुर सीट सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित थी। पहले महिला सामान्य थी, इसके बाद सामान्य से फ्री हुई। इन दोनों से पहले ओबीसी फ्री सीट थी। उस दौरान भाजपा के महापौर सुनील सोनी चुने गए थे।
इसके अलावा घोषित सूची के अनुसार भिलाई चरौदा (अनुसूचित जाति), रायगढ़ (अनुसूचित जाति महिला), अंबिकापुर (अनुसूचित जनजाति), धमतरी (अन्य पिछड़ा वर्ग), राजनांदगाँव (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला), कोरबा (अन्य पिछड़ा वर्ग), जगदलपुर (अनारक्षित महिला), बिलासपुर (अनारक्षित), भिलाई (अनारक्षित), चिरमिरी (अनारक्षित महिला), दुर्ग (अनारक्षित), कोरबा (अनारक्षित) हैं।
कुल नगर निगम - 13
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित - 02 (इनमें से 01 महिला हेतु आरक्षित)
अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित - 01
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित - 03 (इनमें से 01 महिला हेतु आरक्षित)
बतादें कि दोपहर 1.00 से 2.00 के बीच 44 नगर पालिकाओं के अध्यक्षों के लिए और दोपहर 2.15 से 111 नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया की जाएगी। दिसंबर के अंत में 151 नगरीर निकायों में चुनाव प्रस्तावित है। वहीं वार्डो के आरक्षण के लिए कलेक्टरों को विहित प्राधिकारी अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। अब कलेक्टर मतदाता सूची के प्रथम प्रकाशन के बाद नियमानुसार आरक्षण की प्रक्रिया के लिए तिथि का निर्धारण करेंगे।
Updated on:
18 Sept 2019 02:43 pm
Published on:
18 Sept 2019 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
