निगम के अंतर्गत वर्तमान में 10 जोन कार्यालय और 70 वार्ड हैं, लेकिन 2024 के वार्ड परिसीमन के बाद जोन नंबर-9 और जोन नंबर-10 में 7 की जगह 8-8 वार्ड हैं, जबकि जोन नंबर-3 में केवल 5 वार्ड हैं, जिससे असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस असंतुलन को दूर करने के लिए नए जोन बनाने का प्रस्ताव रखा गया है, ताकि निगम की कार्रवाई और संचालन में सुधार हो सके।