14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur News: छत्तीसगढ़ राजभवन में मनाया 9 राज्यों का स्थापना दिवस, राज्यपाल बोले- भारत की विविधता ही हमारी ताकत

Raipur News: भारत की आत्मा उसकी विविधता में बसती है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान इसी एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक है।

less than 1 minute read
Google source verification
Raipur News: छत्तीसगढ़ राजभवन में मनाया 9 राज्यों का स्थापना दिवस, राज्यपाल बोले- भारत की विविधता ही हमारी ताकत

Raipur News: राजभवन में गुरुवार को 9 राज्यों का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इनमें बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गोवा, तेलंगाना, मिजोरम, सिक्किम और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। इस मौके पर राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि यह पहल केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान नहीं, बल्कि भावनात्मक एकीकरण का माध्यम है।

भारत की आत्मा उसकी विविधता में बसती है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान इसी एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक है। राज्यपाल ने कहा कि भाषाओं, वेशभूषा, खान-पान, कला और परंपराओं में भिन्नता होने के बावजूद हमारी आत्मा एक है। यही विविधता भारत को विश्व में अद्वितीय बनाती है।

आज जिन राज्यों का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है, वे भारत की इस समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को और अधिक उजागर करते हैं। राज्यपाल ने बिहार को ज्ञान की भूमि, गुजरात को व्यापार और उद्योग का अग्रणी, महाराष्ट्र को वीरता व संत परंपरा का प्रतीक, पश्चिम बंगाल को साहित्य और विज्ञान का केंद्र बताया। उन्होंने गोवा को पर्यटन की राजधानी, तेलंगाना को तकनीकी विकास का हब, मिजोरम व सिक्किम को पूर्वोत्तर की शान और हिमाचल प्रदेश को देवभूमि और प्राकृतिक सौंदर्य का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सभी राज्यों की संस्कृति एवं लोक परंपरा आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी। विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों को राज्यपाल ने राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने भी राज्यपाल को अपने राज्य की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।