2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पार्किंग में तड़पता रहा मरीज, विधायक पहुंचे, तब हुआ भर्ती

राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में मरीजों के प्रति डॉक्टरों की संवेदनशीलता खत्म हो गई है। एक मरीज दिनभर पार्र्किंग में तड़पता रहा।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Abhishek Jain

Sep 01, 2016

suffering in Parking

suffering in Parking

रायपुर. राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में मरीजों के प्रति डॉक्टरों की संवेदनशीलता खत्म हो गई है। एक मरीज दिनभर पार्र्किंग में तड़पता रहा। शाम को डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया। बाद में विधायक के आने के बाद उसे भर्ती किया गया। मरीज पांच दिन पहले भी अस्पताल आया था।

दुर्ग निवासी प्रहलाद सोनी पांच दिन पहले अस्पताल पहुंचा था। डॉक्टरों ने उसे भर्ती नहीं किया। गुरुवार को वह फिर अस्पताल पहुंचा। इस बार भी उसे भर्ती नहीं किया गया। उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई, तो परेशान होकर कार पार्र्किंग स्थल पर सो गया। इसकी जानकारी किसी ने विधायक श्रीचंद सुंदरानी को दी। विधायक अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे। इसके बाद भी डॉक्टर युवक को भर्ती करने में आनाकानी करते रहे। बाद में उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया।