20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्यापारी ने कहा तुमसे ज्यादा मासूम आजतक नहीं देखा, और इनकी इसी मासूमियत से लगा 30 लाख का झटका

युवती ने कारोबारी के साथ अपनी अश्लील आपत्तिजनक तस्वीर खींच ली।

3 min read
Google source verification
Chhattisgarh news

इस लड़की से दोस्ती करना कारोबारी को पड़ा महंगा, अश्लील फोटो खींचकर युवक से मांगे 30 लाख रुपए

रायपुर. खूबसूरत युवती से मधुर संबंध रखना एक व्यापारी को महंगा पड़ गया। युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल करते हुए लाखों रुपए की वसूली कर ली। कारोबारी युवती को लेकर कुछ दिन पहले रायपुर आया था। दोनों एक होटल में ठहरे थे, जहां युवती ने कारोबारी के साथ अपनी अश्लील आपत्तिजनक तस्वीर खींच ली।

इसी दौरान उसके दो साथी कमरे में पहुंच गए और कारोबारी को धमकाकर 10 लाख रुपए वसूल लिए। इसके कुछ दिन बाद 30 लाख रुपए की मांग की। इससे डरकर कारोबारी ने गोलबाजार थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी युवती और उसके एक साथी युवक को पकड़ा है। दूसरा युवक फरार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक पूरा मामला हनी ट्रैप का है। हालांकि पुलिस इस संबंध में खुलकर नहीं बोल रही है।

पुलिस के मुताबिक बलांगिर का मोहनलाल जैन कारोबारी है। वर्ष 2016 में बलांगिर की बेबी शर्मा से उसकी मुलाकात हुई। बेबी अपनी परेशानियों में कारोबारी से आर्थिक मदद लेने लगी। इससे दोनों के बीच मधुर संबंध हो गए। कारोबारी महिला के घर भी आना-जाना करता था। इस दौरान युवती ने कारोबारी के साथ आपत्तिजनक फोटो खींचकर रख ली थी। 18 मई 2018 को कारोबारी युवती के साथ रायपुर पहुंचे। दिनभर खरीदारी करने के बाद वे जयस्तंभ चौक स्थित होटल कृष्णा पैलेस में ठहरे थे। दोनों एक कमरे में ठहरे थे। रात करीब 1.30 बजे बेबी ने कमरे का दरवाजा खोला। बाहर से दो युवक जयकिशन बाघ और बसंत साहू ने प्रवेश किया। इसके बाद बेबी ने कारोबारी को अनाचार की रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी।

जान से मारने की दी धमकी
पुलिस के मुताबिक दोनों युवक बेबी के साथी थे। तीनों ने कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी और 40 लाख रुपए की मांग की। उस दौरान कारोबारी का एटीएम, 3800 रुपए नकद ले लिया। अगले दिन कारोबारी मोहन ने रायपुर के एक व्यापारी से 2 लाख रुपए लिया और आरोपियों को दे दिया। इसके बाद तीनों चले गए। कारोबारी का एटीएम भी ले लिया। उसमें से एक लाख रुपए निकाल लिया। यही नहीं, वे कारोबारी को अपने साथ सिंधीकेला ले गए। वहां कारोबारी ने अपने रिश्तेदार से 7 लाख रुपए लेकर आरोपियों को दिया। इसके बाद उसे छोड़ा गया।

30 लाख मांगने लगे

पुलिस के मुताबिक 10 लाख रुपए लेने के बाद आरोपियों ने 16 जून को फिर कारोबारी मोहन को फोन किया और फॉरच्यूनर कार या 30 लाख रुपए देने की मांग करने लगे। इसके बाद उसने गोलबाजार पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने आरोपी युवती बेबी शर्मा और उसके साथी जयकिशन बाग को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी बसंत साहू फरार है।

यह है पीडि़त की शिकायत
पुलिस के मुताबिक पीडि़त ने थाने में बताया है कि वह एक सेवा समिति से जुड़ा है। इसलिए रायपुर आना-जाना लगा रहता था। युवती ने बताया था कि उसके पति उसे छोड़ चुके हैं। बच्चे बीमार रहते हैं। इसलिए आर्थिक मदद करता था। युवती ने अपने घर में उसके साथ आपत्तिजनक तस्वीर खींच ली थी। इसी की आड़ में वह केस दर्ज कराने की धमकी देती थी।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग