बजट सत्र में सात एजेंडों पर भी चर्चा होगी। इसमें स्मार्ट सिटी का संशोधित अपग्रेड प्रस्ताव प्रमुख होगा। बजट में जोन स्तर पर आय बढ़ाने का खाका भी पेश किया जाएगा। हर जोन में जो जगह खाली है, उसके कमर्शियल उपयोग और आगामी योजनाएं पर फोकस फोकस होगा। बजट सामान्य सभा को लेकर सोमवार को जहां सभापति ने पार्षदों के साथ बैठक कर सकारात्मक चर्चा करने का सुझाव दिया, वहीं निगम में नेता प्रतिपक्ष सूर्यकांत राठौर ने भाजपा पार्षद दल को शहर के विकास से संबंधित मुद्दों पर जोरदार ढंग से बहस करने के लिए तैयार किया।