कॉलोनी के लोग मौके पर इकठ्ठा हो गए हैं। कमरे में जाकर देखा तो अजय घायल अवस्था में पड़ा था। वारदात की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। घायल अजय को लैफवर्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। घटना एडवोकेट वीएस मिश्रा के घर पर हुई,जहां अजय का दफ्तर संचालित है, वारदात के समय अजय के साथ उसका मित्र सूर्यप्रकाश भी मौजूद था। इधर भागे आरोपियों को पकडऩे पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसके इलावा पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके। घटना की जांच थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच भी कर रही है।