आरआई भर्ती परीक्षा : कोरबा के गंगेश्वर ने मारी बाजी
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने राजस्व निरीक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। इसमें कोरबा के गंगेश्वर चंद्रा ने ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने गुरुवार को राजस्व निरीक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। इसमें कोरबा के गंगेश्वर चंद्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरे पायदान पर रायगढ़ के कन्हैयालाल पटेल है। तीसरे स्थान पर रायपुर के लुकेश बैस है।
राजस्व निरीक्षक भर्ती परीक्षा के टॉप-टेन में रायपुर, दुर्ग-भिलाई व राजनांदगांव जिले से दो-दो अभ्यर्थी हैं। कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर व जांजगीर-चांपा जिले से 1-1अभ्यर्थी ने टॉप-टेन में हैं।
गौरतलब है कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में राजस्व निरीक्षकों के सीधी भर्ती के लिए 30 अगस्त को व्यापमं ने परीक्षा आयोजित की थी। 75 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।