16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरुवार के दिन हल्दी से माथे पर लगाएं तिलक,  बन जाएंगे करोड़पति

अगर आप आर्थिक रुप से परेशान रहते हैं, अनावश्यक व्यय के कारण हर महीने आपका बजट बिगड़ रहा है तो गुरुवार के दिन धन वृद्घि के उपाय...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Surya Pratap Goutam

•

Updated: 15 Dec 2016, 1:08 PM IST

Turmeric tilak

Turmeric tilak

रायपुर.
अगर आप आर्थिक रुप से परेशान रहते हैं, अनावश्यक व्यय के कारण हर महीने
आपका बजट बिगड़ रहा है तो गुरुवार के दिन धन वृद्घि के उपाय आजमाने चाहिए।
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा के बाद हल्दी का तिलक लगाएं। अगर
हल्दी उपलब्ध नहीं हो तब केसर का तिलक भी लगा सकते हैं।


ज्योतिषशास्त्र
में बताया गया है कि गुरु धन का कारक ग्रह है। जिस व्यक्ति पर गुरु की
कृपा होती है उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। इसके लिए कुछ उपाय लाल
किताब में बताए गए हैं।


गुरुवार के दिन सुबह शाम करें यह काम

गुरुवार के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान ध्यान करें और घी का दीप जलाकर भगवान विष्णु की पूजा करें। इसके

बाद
विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। शाम के समय केले के वृक्ष के नीचे दीपक
जलाकर लड्डू या बेसन की मिठाई अर्पित करें और लोगों में बांट दें।


इस दिन नहीं करें यह काम

गुरु
का प्रभाव धन पर होता है। अगर कोई गुरुवार के दिन आपसे धन मांगने आता है
तो लेन देने से बचें। गुरुवार को धन देने से आपका गुरु कमजोर हो जाता है,
इससे आर्थिक परेशानी बढ़ती है।


गुरु की कृपा प्राप्त करें

गुरुवार
के दिन माता पिता एवं गुरु का आशीर्वाद लें। इनका आशीर्वाद गुरु ग्रह का
आशीर्वाद माना जाता है। इनकी प्रसन्नता के लिए पीले रंग के वस्त्र उपहार
स्वरुप दें।