18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, 60 प्रतिशत सीटों पर नहीं देना होगा अतिरिक्त चार्ज; सरकार ने लिया फैसला

Government Decision on Airline Seats: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के जरिए जारी नए निर्देशों में एयरलाइंस को यात्री सुविधाओं, पारदर्शिता और एकरूपता बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Mar 18, 2026

सरकार ने उड़ानों में 60% सीटें मुफ्त करने का आदेश दिया (Photo-IANS)

Flight Seat Discount 60 Percent News: नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को हवाई यात्रा को और आसान और यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लिया है। इसको लेकर मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस को निर्देश दिए है। मंत्रालय के मुताबिक अब किसी भी फ्लाइट में कम से कम 60% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क में आवंटित की जाएंगी, ताकि यात्रियों को बेहतर और समान अवसर मिल सके। इसको लेकर प्रेस विज्ञप्ति भी जारी कर दी है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के जरिए जारी नए निर्देशों में एयरलाइंस को यात्री सुविधाओं, पारदर्शिता और एकरूपता बढ़ाने पर जोर दिया गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि एक ही PNR पर यात्रा कर रहे यात्रियों को फ्लाइट में साथ बैठाने की व्यवस्था की जाए, संभव हो तो उन्हें पास-पास सीट दी जाए।

सरकार ने क्या-क्या निर्देश दिए

  • किसी भी उड़ान में कम से कम 60% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध कराई जाएं, ताकि सभी यात्रियों को निष्पक्ष रूप से सीट मिल सके।
  • एक ही PNR (पीएनआर) के तहत बुक किए गए यात्रियों को साथ बैठाया जाए, संभव हो तो उनकी सीटें पास-पास (सन्निहित) हों।
  • खेल उपकरण और संगीत वाद्ययंत्रों के परिवहन के लिए स्पष्ट और यात्री-अनुकूल नियम बनाए जाएं, जो सुरक्षा और संचालन संबंधी नियमों के अधीन हों। साथ ही, पालतू जानवरों को ले जाने की नीति भी एयरलाइंस द्वारा स्पष्ट रूप से प्रकाशित की जाए।
  • देरी, रद्दीकरण और बोर्डिंग से इनकार जैसी स्थितियों में यात्रियों के अधिकारों का सख्ती से पालन किया जाए।
  • यात्रियों के अधिकारों की जानकारी एयरलाइंस की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, बुकिंग प्लेटफॉर्म और एयरपोर्ट काउंटर पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए।
  • यात्रियों को उनके अधिकारों की जानकारी क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि जागरूकता और पहुंच बेहतर हो सके।

सरकार ने अपने बयान में क्या कहा

सरकार ने कहा कि यात्रियों की सुविधा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यात्रा को आसान बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इनमें सस्ते खाने के लिए UDAN यात्री कैफे, मुफ्त में किताबें पढ़ने के लिए फ्लाईब्रेरी और एयरपोर्ट पर फ्री वाई-फाई जैसी सुविधाएं शामिल हैं।