24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लैंडिंग गियर में आई खराबी, रायपुर से जगदलपुर फ्लाइट इस तारीख तक के लिए रद्द

विमानन कंपनी एयर ओडिशा ने अब तक इसकी जानकारी स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना को नहीं दी है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 7 Jul 2018, 11:39 AM IST

flight

लैंडिंग गियर में आई खराबी, रायपुर से जगदलपुर फ्लाइट इस तारीख तक के लिए रद्द

रायपुर. यात्रियों से बुकिंग लेकर रायपुर-जगदलपुर-विशाखापट्नम-भुवनेश्वर फ्लाइट अचानक 21 जुलाई तक रद्द कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, विमान में लैंडिंग गियर में खराबी के कारण मरम्मत की जरूरत है। हालांकि विमानन कंपनी एयर ओडिशा ने अब तक इसकी जानकारी स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना को नहीं दी है।

पत्रिका से बातचीत में विमानन कंपनी के निदेशक ने बताया कि परिचालन 7 दिन के लिए स्थगित किया गया है। फ्लाइट का परिचालन बंद करने के पीछे का कारण बताते हुए एयर ओडिशा ने कहा कि एक हफ्ते तक मेंटेनेंस कार्य की वजह से परिचालन बंद किया गया है। हर साल विमानन कंपनी फ्लाइट के मेंटेनेंस के लिए परिचालन स्थगित रख सकते हैं। इधर, विमानन सूत्रों का कहना है कि विमान में खराबी की वजह से अचानक फ्लाइट का परिचालन बंद किया गया है। अब इसे ठीक करने के बाद ही फ्लाइट शुरू की जाएगी।

विमानन कंपनी में दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था नहीं की है। आमतौर पर ऐसी स्थिति आने पर अन्य फ्लाइट को डायवर्ट किया जा सकता है। इस संबंध में एयर ओडि़शा के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी अन्य फ्लाइट को रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर डायवर्ट करने का निर्णय नहीं लिया गया है।

रायपुर-जगदलपुर उड़ान की शुरुआत 14 जून से की गई थी, लेकिन एक महीने से भी कम समय में फ्लाइट को कई बार रद्द किया जा चुका है । इसमें कहीं मौसम तो कहीं तकनीकी खराबी की वजह से उड़ान रद्द करना पड़ा। इस पर यात्रियों ने हंगामा भी मचाया।

विमानन कंपनी के वेबसाइट के मुताबिक रायपुर-झारसुगड़ा फ्लाइट की बुकिंग के लिए 11 जुलाई से किराया 2030 रुपए निर्धारित किया गया है, लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि 7 दिन तक रायपुर से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रदद् रहेगी। ऐसे में रायपुर से झारसुगड़ा के लिए बुकिंग कैसे लिया जा रहा है, यह सवालों के घेरे में है, जबकि इस इस तारीख में कोई फ्लाइट ही नहीं है।

विमानन कंपनी का दफ्तर ओडि़शा के भुवनेश्वर में संचालित है। रायपुर और जगदलपुर में कंपनी का सिर्फ टिकट काउंटर संचालति है। टिकट काउंटर में भी फ्लाइट के शुरूआत होने की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। यात्रियों द्वारा पूछने के बाद फ्लाइट बंद होने की जानकारी बताई जा रही है।

इधर कॉल सेंटर में विमानन कंपनी से एक्जीक्यूटिव से जब इस मामले पर हमने बात की तो उन्होंने जवाब दिया कि ऑपरेशनल कारणों की वजह से फ्लाइट का परिचालन 20 जुलाई तक बंद किया गया है।

एयर ओडिशा के निदेशक संतोष पाढ़ी ने बताया कि वार्षिक मेंटेनेंस की वजह से फ्लाइट का परिचालन स्थगित किया गया है। फ्लाइट में एक हफ्ते का तकनीकी रख-रखाव किया जाएगा। फ्लाइट शुरू करने की जानकारी शीघ्र दी जाएगी।


रायपुर-जगदलपुर फ्लाइट शुरू हुए एक महीने भी नहीं हुआ है। ऐसे में फ्लाइट के मेंटेनेंस को लेकर सवाल उठना लाजिमी है। सूत्रों के मुताबिक जहां फ्लाइट का परिचालन 20 जुलाई तक रद्द रहेगा, वहीं कंपनी ने इसे 7 दिन बताया है।

चर्चा यह भी है कि फ्लाइट के लैडिंग गियर में तकनीकी खराबी की वजह से इसे आनन-फानन में मेंटेनेंस के लिए लगाया गया है। बीते दिनों उड़ान के दौरान फ्लाइट में लैडिंग गियर की समस्या देखी गई थी। सूत्रों का कहना है कि किसी भी नई फ्लाइट के उड़ान शुरू होने के 20 दिन बाद ही वार्षिक मेंटेनेंस की नौबत नहीं आती है। बड़ी तकनीकी खराबी के बाद ही ऐसी स्थिति निर्मित होती है।