4 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Weather Update: 24 घंटे में ढाई डिग्री गिरा रायपुर का तापमान, ठंड हल्की बढ़ी

CG Weather Update: ठंड बढ़ने से उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं। प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। इससे ठंड बनी रहेगी।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Weather Update

CG Weather Update

CG Weather Update: राजधानी में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान ढाई डिग्री तक गिर गया है। इससे हल्की ठंड बढ़ी है। बुधवार को न्यूनतम तापमान फिर से दो से तीन डिग्री तक गिर सकता है। इससे ठंड बढ़ जाएगी। ठंड बढ़ने से उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं। प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। इससे ठंड बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें: Weather updates: 24 घंटे के भीतर 5 डिग्री गिरा शहर का तापमान, सुबह छाया घना कोहरा, 50 मीटर रही विजिबिलिटी

मंगलवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा है। वहीं अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा है। 16 दिसंबर को रायपुर का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री पर रहा। तब यहां शीतलहर चली थी। सामान्यत: रायपुर के शहरी इलाके में शीतलहर नहीं चलती।

आउटर में जरूर शीतलहर की स्थिति रहती है। पिछले 10 सालों में रायपुर में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी। हालांकि इसके बाद दिसंबर का तीसरा व चौथा सप्ताह गर्म गुजरा। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण ऐसा हुआ। ये स्थिति न केवल रायपुर, बल्कि दूसरे इलाकों में भी रही। बुधवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, दोपहर का तापमान 30 डिग्री तक रहने की संभावना है। प्रदेश में सबसे ठंडा पेंड्रारोड रहा। वहां न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा। वहीं अंबिकापुर में पारा 8.2 डिग्री रहा, जो सामान्य है। सबसे गर्म सुकमा रहा। वहां अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री रहा।