6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस रक्षाबंधन भूलकर भी ना दें अपनी बहन को ये गिफ्ट, शास्त्रों में भी माना गया है अशुभ

अब भाई सिर्फ रक्षा का वचन नहीं देता बल्कि साथ में देता है गिफ्ट ।
2 min read
Google source verification
Rakshabandhan chhattisgarh

इस रक्षाबंधन भूलकर भी ना दें अपनी बहन को ये गिफ्ट, शास्त्रों में भी माना गया है अशुभ

रायपुर. रक्षाबंधन भाई बहन के लिए सबसे खास त्यौहर होता है। जहां बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है। जिसके बदले भाई उसे उसकी रक्षा का वचन देता है। लेकिन अब समय के साथ चीजे बदल रही है। अब भाई सिर्फ रक्षा का वचन नहीं देता बल्कि साथ में देता है गिफ्ट। जी हां, आज के समय में भाई - बहन को गिफ्ट देकर अपने प्यार का इजहार करता है। अक्सर तोहफे खरीदते समय हम ये सोचते है कि क्या दे और क्या ना दें। तो आज हम आपको बताने वाले है अपनी बहन को तोहफे में क्या दें और क्या नहीं देना है....

हिन्दू शास्त्रों और पंडितों के अनुसार रक्षाबंधन पर बहनों को ऐसी नुकीली और धारदार चीजे गिफ्ट ना करें। उदाहरण के लिए मिक्सी, नाइफ सेट, मिरर, फोटो फ्रेम्स आदि। इसके साथ ही रुमाल और तौलिया भी बहन को बतौर गिफ्ट नहीं देना चाहिए। इन्हें भी अशुभ माना जाता है।

आपने ये तो जान लिया कि गिफ्ट में क्या नहीं देना है। अब जानते है बहनों को क्या दे। ज्यादातर लड़कियों और महिलाओं को कपड़े , गहने जैसे उपहार पसंद आते है। इसके अलावा लड़कियों को चॉकलेट भी दिया जाता है। इसके अलावा शादीशुदा महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा ज़रूरी होता है, प्यार।

एक और जहां रुमाल और तौलिया बहन के लिए अशुभ हैं तो वहीं उसे पहनने के लिए वस्त्र देना शुभ है। माना जाता है कि महिलाओं में लक्ष्मी का वास होता है। भाई यदि उन्हें नए कपड़े दें तो उन्हें आशीर्वाद प्राप्त होता है और कृपा बरसती है। गहनों को तोहफे में देने पर भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, जिससे न सिर्फ भाई बल्कि बहन के घर में भी सुख-समृद्धि बरसती है।

मीठी वाणी का उपयोग हमें हमेशा करना चाहिए, लेकिन शक्ति रूपी महिलाओं से बात करते हुए इसका विशेष ध्यान रखें। बहनों का सत्कार व सम्मान करें, इससे उनके चित्त को भी शांति मिलेगी और वह सुखी रहेंगी।