28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर श्रमिकों को मिला बड़ा गिफ्ट, सरकार ने दी 14.47 करोड़ की सौगात

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश के श्रमिकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने 14 करोड़ 47 लाख रुपए से अधिक की सौगात दी है।

3 min read
Google source verification
Raksha Bandhan 2024

Raksha Bandhan 2024

Raksha Bandhan 2024: सीएम विष्णुदेव साय ने रक्षाबंधन से पहले प्रदेश के श्रमिकों को एक बड़ी सौगात दे दी है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने ​राज्य के 33 हजार से अधिक निर्माणी श्रमिकों एवं उनके परिजनों को रक्षाबंधन त्योहार के उपलक्ष्य में 14 करोड़ 47 लाख रुपए से अधिक की सौगात दी है।

बता दें कि यह राशि श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। श्रम मंत्री ने भी विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत श्रमिक परिवारों के हितग्राहियों के लिए 14 करोड़ 47 लाख 44 हजार 709 रुपए की स्वीकृति प्रदान की।

यह भी पढ़ें: CG Job Alert: छत्तीसगढ़ के 19 नगरीय निकायों में निकली बंपर भर्ती, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी मंजूरी

इन योजनाओं के तहत मिलेगा लाभ

श्रम विभाग द्वारा निर्माणी श्रमिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता, मिनीमाता महतारी जतन योजना, नोनी सशक्तिकरण योजना, निर्माण श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति, गणवेश, पुस्तक, कॉपी, सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी बाबू शिक्षा सहायता योजना, दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना, आवास सहायता योजना सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत सीधे लाभान्वित किए जाता है।

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत 885 श्रमिकों को मिला लाभ

श्रम विभाग अतंर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा निर्माण श्रमिकों हेतु संचालित विभिन्न योजनाएं जैसे- मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 885 श्रमिकों को लाभान्वित किया गया है।

इसी तरह नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 9354, मुख्यमंत्री मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना 50, मिनीमाता महतारी जतन योजना 975, मुख्यमंत्री सियान सहायता योजना 71, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास योजना 114, नोनी बाबू मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना 36, एवं मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक के बच्चों के लिए निशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी के लिए सहायता योजना के तहत् छात्र-छात्राएं 18028 अन्य योजनाओं में इस प्रकार कुल 33873 निर्माण श्रमिक एवं उनके बच्चों को योजनाओं के तहत् सीधे उनके खाता में ऑनलाईन के माध्यम राशि लाभान्वित के लिए राशि रुपए 14 करोड़ 47 रुपए स्वीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें: PM Awas Yojana: मोर मकान मोर आवास के तहत पंजीयन कराने वालों के डूबे 35-35 हजार रुपए, निगम को 52 लाख का नुकसान

इन जिलों को किया गया शामिल

Raksha Bandhan 2024: श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत गरियाबंद जिले के लिए पात्र श्रमिकों की संख्या 17, स्वीकृत राशि 24 लाख रुपए, जिला धमतरी में श्रमिकों की संख्या 33, स्वीकृत राशि 04 करोड़ 84 लाख 29 हजार रुपए, जिला महासमुंद में श्रमिकों की संख्या 2767, स्वीकृत राशि 04 करोड़ 30 लाख 07 हजार रुपए, जिला मुंगेली में श्रमिकों की संख्या 276, स्वीकृत राशि 54 लाख 80 हजार रुपए

जिला कोरबा में श्रमिकों की संख्या 324, स्वीकृत राशि 71 लाख 05 हजार 25 रुपए, जिला रायगढ़ में श्रमिकों की संख्या 225, स्वीकृत राशि 44 लाख 86 हजार रुपए, जिला बस्तर में श्रमिकों की संख्या 22, स्वीकृत राशि 03 लाख 92 हजार 628 रुपए, जिला कोण्डागांव में श्रमिकों की संख्या 328, स्वीकृत राशि 29 लाख 68 हजार 500 रुपए, जिला कांकेर में श्रमिकों की संख्या 08, स्वीकृत राशि 08 लाख रुपए शामिल है।

वहीं जिला दंतेवाड़ा में श्रमिकों की संख्या 735, स्वीकृत राशि 01 करोड़ 12 लाख 61 हजार 500, जिला सरगुजा में श्रमिकों की संख्या 496, स्वीकृत राशि 99 लाख 20 हजार रुपए, जिला जशपुर में श्रमिकों की संख्या 28, स्वीकृत राशि 09 लाख 60 हजार रुपए

यह भी पढ़ें: CG Politics: राष्ट्रवाद की बात करते ही कांग्रेस के पेट में होता है दर्द, बीजेपी प्रवक्ता ने कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

जिला दुर्ग में श्रमिकों की संख्या 340, स्वीकृत राशि 79 लाख 20 हजार, जिला राजनांदगांव श्रमिकों की संख्या 976, स्वीकृत राशि 01 करोड़ 83 लाख 25 हजार रुपए, जिला बालोद में श्रमिकों की संख्या 200, स्वीकृत राशि 40 लाख 80 हजार एवं जिला कबीरधाम में श्रमिकों की संख्या 1326, स्वीकृत राशि 01 करोड़ 59 लाख 10 हजार रुपए शामिल है।

इस तरह कुल 33 हजार 873 श्रमिकों एवं उनके परिजनों को लाभान्वित करने के लिए 14.47 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी गई है। यह राशि छत्तीसगढ़ भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा स्वीकृत की गई है।

Story Loader