
जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के सामने डोडा घोटाले जांच की मांग को लेकर शुक्रवार को करनी सेना के नेतृत्व मे अनिश्चितकालीन धरना व भूख हड़ताल शुरू की गई है। करनी सेना के जिलाअध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि डोडा पोस्त को लेकर पिछले दो वर्षो से हो रही धांधली व घोटाले की जाँच कर कार्रवाई की जाए । आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षो मे 2 करोड़ 25 लाख रूपये का डोडा पोस्त के हुए घोटाले में सीबीआई जांच करवाई जाए।
Published on:
05 Feb 2016 01:05 pm
