1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवाओं के लिए सुनहरा मौका, नगर निगम में 103 रिक्त पदों पर निकली भर्ती, जल्द यहां करें आवेदन

छत्तीसगढ़ में नगर निगम ने रिक्त 103 पदों में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू करने जा रहा है

2 min read
Google source verification
job alert

युवाओं के लिए सुनहरा मौका, नगर निगम में 103 रिक्त पदों पर निकली भर्ती, जल्द यहां करें आवेदन

रायपुर . आगामी विधानसभा चुनाव से पहले शहरी निकायों में 103 उप अभियंता (सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल) के पदों पर भर्ती होगी। नगरीय प्रशासन विभाग ने भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को अधिकृत कर दिया है। व्यापमं 3 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन लेना शुरू करेगा। लिखित परीक्षा 9 सितम्बर को सुबह 10 से दोपहर 1.15 बजे तक होगी।

प्रदेश के नगरीय निकायों में लंबे समय से उप अभियंताओं के पद खाली पड़े थे। उप अभियंताओं की कमी का सीधा असर विकास कार्यों पर पड़ रहा था। इसे देखते हुए नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निकायों से उप अभियंताओं की भर्ती परीक्षा के लिए पदों की जानकारी मंगवाई थी। इसके आधार पर कुल 103 उप अभियंताओं की भर्ती के लिए व्यापमं को अधिकृत कर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

व्यापमं लिखित परीक्षा का आयोजन केवल बिलासपुर और रायपुर में करेगा। लिखित परीक्षा में 150 वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसी लिस्ट के मुताबिक भर्ती होगी। समान अंक आने पर जन्मतिथि को आधार मानकर वरीयता दी जाएगी। इस परीक्षा में छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ही शामिल हो सकते हैं। आवेदक का रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन भी होना अनिवार्य है।

उप अभियंताओं के 103 पदों में सबसे अधिक 98 पद सिविल उप अभियंताओं के हैं। प्रदेश के 11 नगर निगमों में सिविल उप अभियंताओं के 73 पद, 13 नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में 17 और पांच क्षेत्रीय कार्यालय में 8 सिविल उप अभियंताओं की भर्ती होगी।

छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ही हो सकते हैं शामिल
नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा आयोजित इस परीक्षा में केवल वहीं लोग शामिल हो सकते हैं जो मूलत: छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। इसके साथ ही परीक्षा दिलाने वाले आवेदक का रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना भी जरूरी है इसके बिना आप इस परीक्षा में शामिल नही हो सकते। इसके साथ ही परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी जिसके आधार पर ही पदों के लिए भर्ती शुरू होगी।